फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shilp and music shows in taj mahotsav

ताज महोत्सव में दिखेगा शिल्प और संगीत का संगम

Wed, 17 Feb 2016 12:33 AM IST
अागरा ब्यूूराे
अागरा ब्यूूराे Updated Wed, 17 Feb 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
shilp and music shows in taj mahotsav
‘हम एक, संस्कृति अनेक’ थीम पर 25वें ताज महोत्सव का आगाज 18 फरवरी को किया जाएगा। 27 फरवरी तक चलने वाले महोत्सव में शिल्पकला और संगीत का संगम देखने को मिलेगा। देश भर के 350 शिल्पी अपनी शिल्प कला का प्रदर्शन करेंगे, वहीं शिल्पग्राम के मुख्य मंच पर बालीवुड के कलाकार श्रेया घोषाल, मोहित चौहान, पलाश सेन, हरिहरन, सुनिधि चौहान, राजू श्रीवास्तव आदि प्रस्तुति देंगे। सूरसदन, पालीवाल पार्क, आगरा कालेज, सदर बाजार सहित 9 स्थलों पर महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

ताज खेमा पर ताज महोत्सव आयोजन समिति अध्यक्ष कमिश्नर प्रदीप भटनागर, आईजी डीसी मिश्रा, डीएम पंकज कुमार ने पत्रकार वार्ता में बताया कि शहीद स्मारक में इस साल कार्यक्रम नहीं कराए जाएंगे, इसकी जगह तीन नए स्थल गांधी स्मारक, क्वीन एंप्रेस लाइब्रेरी, आगरा क्लब में कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। करीब 2000 स्थानीय कलाकार महोत्सव में प्रस्तुतियां देंगे। सूरसदन में केवल नाटकों का मंचन होगा, वहीं सदर बाजार में गीत संगीत की शाम सजेगी।
विज्ञापन

बच्चों का टिकट 10 रुपये का
ताज महोत्सव में इस साल पांच से 12 साल तक के बच्चों के लिए 10 रुपये का टिकट होगा। 12 साल से अधिक उम्र के लिए टिकट के 50 रुपये अदा करने होंगे। स्कू ली बच्चों के लिए 50 बच्चों का ग्रुप 500 रुपये में प्रवेश कर पाएगा। महोत्सव में वाहन पार्किंग शिल्पग्राम के सामने के मैदान में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताज महोत्सव शिल्पग्राम मुख्य मंच कार्यक्रम
दिन    कलाकार
18 फरवरी    पार्श्व गायक मोहित चौहान
19 फरवरी    ‘यूफोरिया’ बैंड, पलाश सेन
20 फरवरी    ऑल इंडिया मुशायरा
21 फरवरी    पुण्य तीर्थ भारत, युवक बिरादरी
22 फरवरी    कव्वाली- मतलूब नियाजी
23 फरवरी    अखिल भारतीय कवि सम्मेलन
24 फरवरी    पार्श्व गायक हरिहरन
25 फरवरी    पार्श्व गायिका श्रेया घोषाल
26 फरवरी    कामेडी नाइट, वीआईपी, राजू श्रीवास्तव, राजा रेंचो
27 फरवरी    पार्श्व गायिका सुनिधि चौहान
सीकरी पर संशय, मुख्य सचिव नहीं आएंगे
आगरा। महोत्सव की रजत जयंती पर मुख्य सचिव आलोक रंजन उद्घाटन करने आने वाले थे, लेकिन उनका कार्यक्रम रद्द हो गया। फतेहपुर सीकरी के अनूप तालाब पर वीणा वादक पं. विश्व मोहन भट्ट का कार्यक्रम पेश किया जाना था, लेकिन ताज महोत्सव समिति को एएसआई से अनुमति नहीं मिल पाई। जबकि तीन बार सीकरी में ऐसे कार्यक्रम हो चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक समिति ने स्थानीय स्तर पर अनुमति मांगी, जबकि पूर्व में डीजी एएसआई से अनुमति ली गई थी। स्थानीय स्तर पर अनुमति कभी नहीं ली गई। अगर अब भी सीकरी के लिए अनुमति मांगी जाएगी तो दिल्ली महानिदेशक कार्यालय से मिलना संभव है।
ताज महोत्सव में नहीं चाहिए भीड़ : कमिश्नर
ताज महोत्सव में साल 2012 के बाद से लगातार दर्शकों की संख्या में कमी आ रही है, लेकिन ताज महोत्सव आयोजन समिति इससे बेपरवाह है। कमिश्नर प्रदीप भटनागर ने कहा कि ताज महोत्सव में उन्हें भीड़ चाहिए भी नहीं। विदेशी पर्यटक भीड़ देखकर अच्छा महसूस नहीं करते। इसलिए कम ही भीड़ रहे तो अच्छा। वैसे भी शहर में कई जगह कार्यक्रम होंगे। शिल्पग्राम में वही आएं जो टिकट लेकर कार्यक्रम देखना चाहते हों। ताज महोत्सव में साल 2012 के मुकाबले 2015 में करीब 1.70 लाख दर्शकों की तादात कम हुई। टिकट दर 20 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर देने पर भी महोत्सव से कमाई बढ़ नहीं पाई।
अड़ंगा लगा तो एएसआई को मिली तवज्जो
 सपा सरकार में स्थानीय प्रशासन ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट ताजगंज प्रोजेक्ट सहित कई योजनाओं में एएसआई की आपत्तियों को दरकिनार किया था, लेकिन जैसे ही सुप्रीम कोर्ट ने एएसआई की रिपोर्ट पर ही पूरी ताजगंज योजना का स्वरूप बदला, वैसे ही अधिकारियों को एएसआई का महत्व समझ में आ गया। ताज महोत्सव के अंतर्गत फतेहपुर सीकरी में पं. विश्व मोहन भट्ट के कार्यक्रम को अनुमति न देने वाली एएसआई के अधिकारी को पहली बार ताज महोत्सव की प्रेसवार्ता में मंच पर जगह दी गई। यही नहीं, उन्हें डीएम के पास बैठाया गया और अनुमति न मिलने के सवाल को भी तूल नहीं दिया गया। यह पहला मौका था जब महोत्सव की पत्रकार वार्ता में एएसआई का कोई अधिकारी शामिल हुआ।

कपिल समेत 170 गोल्फर लेंगे टूर्नामेंट में हिस्सा
आगरा। आईजी डीसी मिश्रा ने बताया कि महोत्सव में 19 से 21 फरवरी तक आगरा क्लब गोल्फ कोर्स पर आल इंडिया एमेच्योर गोल्फ टूर्नामेंट होगा। इसमें किक्रेट खिलाड़ी कपिल देव, अर्जुन पुरस्कार प्राप्त अमित लूथरा, पूर्व हॉकी खिलाड़ी जफर इकबाल, ध्रुव सिंह सहित 170 गोल्फर हिस्सा ले रहे हैं। डीजीपी जावीद अहमद तथा सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति भी गोल्फ टूर्नामेंट का हिस्सा होंगे। देश में 9 होल के गोल्फ कोर्स में आगरा का गोल्फ कोर्स सबसे बेहतर है और इसे वीक एंड टूरिज्म के तौर पर प्रमोट किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed