फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shikshamitras should be made regular

Agra News: शिक्षामित्रों को किया जाए नियमित

Mon, 02 Jan 2023 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Shikshamitras should be made regular
कासगंज। उत्तर प्रदेश शिक्षामित्र समायोजित शिक्षक संघ ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से शिक्षामित्रों को नियमित किए जाने सहित अन्य मांगे रखी गई।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष तेजभान सिंह ने कहा कि शिक्षामित्रों को सरकार 10 हजार रुपये का मानदेय दे रही है। यह मानदेय 11 माह का ही दिया जाता है। महंगाई के इस दौर में इतने कम मानदेय से परिवार का भरण पोषण कर पाना शिक्षामित्रों के लिए संभव नहीं हो पा रहा। बच्चों को अच्छी शिक्षा तक शिक्षामित्र नहीं दिला पा रहे। शिक्षामित्रों की नियमावली में संसोधन करके उनको नियमित किया जाए। नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षामित्रों को शामिल करके उनका भविष्य सुरक्षित किया जाए। नियमित समायोजित प्रक्रिया पूरी होने तक शिक्षामित्रों को 12 माह की सेवा 62 वर्ष की आयु तक देने के साथ ही जीवन यापन लायक वेतन दिया जाए। मृतक शिक्षामित्रों के परिजनों को अहेतुक सहायता राशि और आश्रित को जीवकोपार्जन हेतु नियुक्ति प्रदान की जाए। जो शिक्षामित्र टेट पास कर चुके हैं उनके लिए नियमावली में शिथिलता देते हुए सीधे सहायक अध्यापक के पद पर भर्ती दी जाए। इस दौरान जिला अध्यक्ष नौकम सिंह, संतोष कुमार यादव, छविराम, अवदेश कुमार, पवन कुमार, भरत सिंह, राजेश मौर्य, नरेश मौर्य, साधना, कोमल शाक्य, दिनेश वशिष्ठ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed