फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shikshamitra in agra again doing protest

फिर आंदोलन की राह पर शिक्षामित्र, मानदेय बढ़ाने पर बोले- भीख नहीं सम्मान चाहिए

Wed, 06 Sep 2017 02:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा Updated Wed, 06 Sep 2017 02:48 PM IST
विज्ञापन
shikshamitra in agra again doing protest
‌शिक्षामित्रों ने ए‌क बार फिर आंदोलन की राह पकड़ ली है - फोटो : अमर उजाला
सुप्रीम कोर्ट में समायोजन रद्द होने के बाद लगातार अनशन कर रहे शिक्षामित्रों ने ए‌क बार फिर आंदोलन की राह पकड़ ली है। अबकी बार शिक्षामित्र राज्य सरकार के उस आदेश से खफा हैं जिसमें शिक्षामित्रों का वेतनमान बढ़ाकर 10 हजार रुपये करने की बात कही गई है। शिक्षामित्रों का कहना है कि ये हमारे सा‌थ धोखा है। 
विज्ञापन


आगरा डायट में प्रदर्शन के लिए एकत्रित हुए शिक्षामित्रों ने बुधवार को बीएसए की गाड़ी रोककर नारेबाजी की। उनका कहना था कि वे राज्य सरकार के उस आदेश से खफा हैं, जिसमें उनका मानदेय 10 हजार रुपये करने की बात कही गई है। 
विज्ञापन


इधर मथुरा में डैंपियर नगर स्थित किसान भवन पर एकत्रित हुए शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री का प्रतीकात्म पुतला फूंकते हुए नारेबाजी की। यहां शिक्षामित्रों ने कहा कि उनके साथ धोखा किया गया है। सरकार ने हमारी मांगों पर विचार करने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी बनाई थी। उसका निर्णय आने के पहले ही मानदेय बढ़ाकर हमें धोखा दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षामित्रों ने कहा कि उनका मानदेय बढ़ाकर तीस हजार रुपये किया जाए। वरना हम इसके खिलाफ व्यापक स्तर पर आंदोलन करेंगे। इधर फिरोजाबाद में भी एकत्रित हुए शिक्षामित्रों ने सरकार के रवैये की निंदा की। उन्होंने लखनऊ में प्रेरकों पर हुए लाठीचार्ज को सरकार का शिक्षक ‌विरोधी कदम बताया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed