{"_id":"59eb52e24f1c1b86698b6bb2","slug":"shikshamitra-death-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टीईटी का पेपर खराब होने से डिप्रेशन में आया शिक्षामित्र, संदिग्ध हालात में मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी का पेपर खराब होने से डिप्रेशन में आया शिक्षामित्र, संदिग्ध हालात में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला जसराना (फिरोजाबाद)
Updated Sat, 21 Oct 2017 07:30 PM IST
विज्ञापन
परिवारीजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद में थाना जसराना क्षेत्र के नगला कल्याण में संदिग्ध हालात में गोली लगने से शिक्षामित्र घायल हो गया। परिवारीजन उपचार को जिला अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों का कहना है कि टीईटी का पेपर ठीक नहीं होने के बाद से शिक्षामित्र डिप्रेशन में रहता था। एसपी ग्रामीण ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
बताया गया है कि थाना जसराना क्षेत्र के गांव नगला कल्याण निवासी अंकित कुमार (30) पुत्र लालाराम जाटव शनिवार सुबह शौच के लिए खेतों की ओर गया था। शौच से लौटने के दौरान ही वह घर के बाहर आकर गिर गया। परिजनों ने देखा तो शोर मचाया।

शिक्षामित्र के भाई अतर सिंह तुरंत ही मौके पर पहुंच कर उपचार कराने जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंकित की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
बड़े भाई सतेंद्र ने बताया अंकित शिक्षामित्र था। पहले वो सहायक अध्यापक था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद वह दोबारा शिक्षामित्र बन गया था। पिछले दिनों हुई टीईटी परीक्षा में वह शामिल हुआ था। सतेंद्र की माने तो टीईटी का पेपर के ठीक नहीं होने से अंकित डिप्रेशन में रहता था।

मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
शिक्षामित्र की गोली लगने से मौत की जानकारी होते ही एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह, सीओ जसराना संजय रेड्डी और थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल की। पुलिस ने परिजनों एवं पत्नी से घटना के संबंध में पूछताछ की है।
एसपीआरए फिरोजाबाद ने बताया कि शिक्षामित्र अंकित की गोली लगने से मौत हुई है। मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। जांच कराई जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
एसपीआरए फिरोजाबाद ने बताया कि शिक्षामित्र अंकित की गोली लगने से मौत हुई है। मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। जांच कराई जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।