{"_id":"5e7390378ebc3e78af5da066","slug":"sheroes-hangout-cafe-shut-down-due-to-coronavirus-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का खौफ: एसिड अटैक फाइटर्स का शीरोज कैफे बंद, कई विदेशी हस्तियां आ चुकी हैं यहां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का खौफ: एसिड अटैक फाइटर्स का शीरोज कैफे बंद, कई विदेशी हस्तियां आ चुकी हैं यहां
Thu, 19 Mar 2020 09:01 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 19 Mar 2020 09:01 PM IST
सार
इटली के पूर्व प्रधानमंत्री पाओले जेंटिलोनी समेत कई विदेशी हस्तियां शीरोज कैफे की मेहमान बन चुकी हैं।
विज्ञापन
शीरोज हैंगऑउट कैफे
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कोरोना वायरस के कारण बृहस्पतिवार को आगरा में फतेहाबाद रोड स्थित शीरोज हैंगऑउट कैफे को भी बंद कर दिया गया। हर रोज यहां कई देशों के आने वाले विदेशी पर्यटक की आतिथ्य (मेहमानवाजी) एसिड अटैक फाइटर्स करती हैं।
शीरोज कैफे को संचालित करने वाली संस्था छांव फाउंडेशन ने यह फैसला बृहस्पतिवार को हुई ऑनलाइन बैठक में लिया। विश्व के कई बड़े नेताओं से लेकर बॉलीवुड और हॉलीवुड की हस्तियां शिरोज कैफे आ चुकी हैं।
छांव फाउंडेशन के अध्यक्ष आशीष शुक्ला ने बताया कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इसे देखते हुए कैफे का संचालन अगली तिथि तक के लिए बंद कर दिया गया है।

Trending Videos
एसिड अटैक फाइटर्स नहीं पड़ेगा असर
उन्होंने बताया कि एसिड अटैक फाइटर्स पर कैफे बंद होने के असर नहीं पड़ने दिया जाएगा। उन्हें उनका वेतन समय से मिलेगा। साथ ही आशीष शुक्ला ने कैफे में काम करने वाली सभी एसिड अटैक फाइटर्स को मास्क लगाने और सैनेटाइजर का अधिक से अधिक उपयोग करने की सलाह दी गई।
आगरा में अब तक कोरोना वायरस के आठ मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए स्कूल-कॉलेज, सिनेमाघर-मल्टीप्लेक्स के बाद ताजमहल, आगरा किला समेत एतिहासिक स्मारकों को पहले ही बंद किए जा चुके हैं।
आगरा में आने वाले विदेशी पर्यटक शिरोज हैंगऑउट कैफे में भी जाते हैं। इटली के पूर्व प्रधानमंत्री पाओले जेंटिलोनी के अलावा इटली के ही रहने वाले 'सोनी वर्ल्ड फोटोग्राफर ऑफ द इयर' फेड्रिको बोरेला भी इस कैफे के मेहमान रह चुके हैं।