फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shepherd clashed with crocodile to save goat in agra up news

खौफनाक: बकरी को बचाने के लिए मगरमच्छ से भिड़ गया चरवाहा, मंजर देख कांप गए लोग

Tue, 11 Jul 2023 11:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 11 Jul 2023 11:51 AM IST
सार

मगरमच्छ ने बकरी को मुंह में दबा लिया। ये देख चरवाहा वहां दौड़ता हुआ पहुंचा। बकरी के बचाने के लिए वह मगरमच्छ से भिड़ गया। उसने बकरी को पकड़ लिया। इसके बाद मगरमच्छ ने चरवाहे पर भी हमला बोल दिया। 
 

विज्ञापन
Shepherd clashed with crocodile to save goat in agra up news
मगरमच्छ (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा के बाह में चरवाहा अपनी बकरी को बचाने के लिए मगरमच्छ से भिड़ गया। बताया गया है कि चंबल के पिनाहट घाट के पास नदी किनारे चर रही एक बकरी को मगरमच्छ खींच ले गया। ये देख चरवाहा बकरी को छुड़ाने की कोशिश में जुट गया। मगरच्छ के जबड़े से वो बकरी को खींचने के प्रयास कर रहा था, तभी मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वो बाल-बाल बच गया। इस मंजर को देख वहां मौजूद लोगों की सांसे थम गईं। लोगों के शोर मचाने पर चरवाहा वहां से दूर हटा। 

विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें - Agra: बस में पत्नी से अंजान युवक ने की ऐसी शरारत, देखते ही आपा खो बैठा पति; आरोपी का कर दिया बुरा हाल
विज्ञापन

 

यहां का है मामला 

मल्हन टूला के कालीचरन निषाद सोमवार की दोपहर पिनाहट घाट के पास नदी किनारे के खेत में बकरियां चरा रहे थे। उन्होंने बताया कि मगरमच्छ ने हमलाकर एक बकरी को पकड़ लिया। मगरमच्छ बकरी को नदी में खींचने लगा तो पास में चर रही बकरियों में भागने लगीं। तब उसका ध्यान बकरी की ओर गया। उन्होंने बताया कि जबड़े से बकरी को छुड़ाने की कोशिश की तो मगरमच्छ उस पर भी हमलावर हो गया। जिससे वह बाल-बाल बच गया। पीड़ित ने मुआवजे की गुहार लगाते हुए कहा है कि बकरी पालन के अलावा उसके पास जीविका का कोई दूसरा साधन नहीं है। इस संबंध में पूछे जाने पर बाह के रेंजर उदय प्रताप सिंह ने बताया कि नदी में बकरी उसी स्थान पर पानी पीने को पहुंच गई थी, जहां पर मगरमच्छ ने नेस्टिंग की थी। हैचिंग पीरियड में नेस्ट नस्ट होने के खतरे में मगरमच्छ ने बकरी पर हमला किया है।

ये भी पढ़ें - Mathura: यमुना में बजी खतरे की घंटी, ताजेवाला से छोड़ा गया 3.09 लाख क्यूसेक पानी; बाढ़ से निपटने की तैयारी

चेतावनी के बाद भी नदी किनारे पशु चरा रहे लोग

मगरमच्छ का हैचिंग पीरियड शुरु होते ही वन विभाग ने चंबल नदी के 38 गांवों में अलर्ट जारी कर लोगों को नदी किनारे न जाने की चेतावनी दी थी। अपने पशु भी चराने के लिए न ले जाने की नसीहत दी थी। मगरमच्छ के हमले को लेकर वन विभाग की चेतावनी के बाद भी लोग नहीं मान रहे। रेंजर उदय प्रताप सिंह ने बताया कि ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए जागरुकता बैठकें की जा रही हैं।

ये भी पढ़ें - UP: आसमान से निहार सकेंगे ताज, मथुरा के मंदिरों की नापेंगे ऊंचाई; शुरू हो रही हेलिकॉप्टर सेवा

विज्ञापन

मगरमच्छ के घोंसले के पास से ही चल रही मोटरबोट

मुरैना के अंबाह और पिनाहट के बीच चंबल नदी के उसैथ घाट पर मोटरबोट का संचालन होता है। मगरमच्छ के घोंसले से महज 50 गज की दूरी से पिनाहट घाट पर मोटरबोट में यात्रियों को बैठाया जाता है। पिछले दिनों मोटरबोट में सवार यात्री घाट के पास बैठे मगरमच्छ को देखकर घबरा गए थे। रेंजर ने बताया कि हैचिंग पीरियड पूरा होने तक मोटरबोट के संचालन में भी सतर्कता बरते जाने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed