फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shelter hotel sealed Professional gambler Sanjay Kalia was caught license will also be canceled

शेल्टर होटल में लगाई सील: पकड़ा गया था पेशेवर जुआरी संजय कालिया, लाइसेंस भी होगा रद्द

Sun, 01 Oct 2023 10:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 01 Oct 2023 10:03 AM IST
सार

आगरा के सिकंदरा थाने के पास स्थित होटल शेल्टर में जुए का अड्डा चलाया जा रहा था। शुक्रवार देर शाम पुलिस ने होटल के कमरा नंबर 104 में छापा मारकर 15 जुआरियों को गिरफ्तार किया था।

 

विज्ञापन
Shelter hotel sealed Professional gambler Sanjay Kalia was caught license will also be canceled
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सिकंदरा थाने से चंद कदम की दूरी पर होटल शेल्टर में पुलिस ने जुए का अड्डा पकड़ा था। होटल को सील किया गया है, जबकि इसके लाइसेंस को रद्द करने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी जाएगी। शनिवार को पुलिस ने संजय कालिया सहित 15 जुआरियों को जेल भेजा। उनके विरुद्ध धोखाधड़ी की धाराएं बढ़ाई गई हैं। पुलिस को इनके पास से फर्जी आधार कार्ड मिले थे।

विज्ञापन


डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि होटल शेल्टर के मालिक कमला नगर में रहते हैं। बल्केश्वर निवासी सुमित गौतम ने होटल किराए पर ले रखा है। वह पेशेवर जुआरी संजय कालिया उर्फ संजय जैन का दोस्त है। दोनों ने मिलकर जुए की महफिल सजाई थी। होटल का रिकार्ड भी जब्त किया गया है। मौके से पुलिस ने 14 लाख रुपये बरामद किए थे। पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा लिखा। तलाशी में 10 जुआरियों के पास फर्जी आधार कार्ड मिले। उनके खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत भी कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन


सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में लेने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया। डीसीपी सिटी ने बताया कि संजय कालिया का आपराधिक रिकार्ड है। उसके खिलाफ कई मुकदमे हैं। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मौके से पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट लगाने के लिए विधिक राय ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed