फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shehnai will resonate from 16th, market expects big business

Agra News: 16 से गूंजेगी शहनाई, बाजार को बड़े कारोबार की आस

Sat, 04 Jan 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 04 Jan 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Shehnai will resonate from 16th, market expects big business
सहालग की तैयारियों को लेकर एक दुकान से कपड़े खरीदतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : सहालग की तैयारियों को लेकर एक दुकान से कपड़े खरीदतीं महिलाएं। संवाद
मैनपुरी। मकर संक्रांति के बाद 16 जनवरी से मांगलिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो जाएगी। विवाह के शुभ मुहूर्त भी शुरू हो जाएंगे। इसको लेकर जिले के कारोबारियों को अच्छे कारोबार की आस है।
विज्ञापन

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की वर्षगांठ यानी 22 जनवरी को शहर में बड़ी संख्या में शादियां हैं। इसके बाद वसंत पंचमी पर 2 फरवरी को अच्छी संख्या में विवाह होंगे। आयोजकों ने होटल, गेस्ट हाउस, बैंडबाजा, कैटर्स की बुकिंग एडवांस में ही कर दी है। कपड़ा, जेवर खरीदारी भी जोर पकड़ने लगी है।
विज्ञापन



इन तिथियों में रहेंगे विवाह के शुभ मुहूर्त
जनवरी में 16, 18, 19, 20, 21, 22, 24, 26 व 27 तारीख।
फरवरी में 3,4,7,8, 14, 15, 16, 18, 20, 21, 23, 25 व 26 तारीख।
मार्च में 1, 2, 3 व 6 तारीख।
अप्रैल में 14, 16, 18, 19, 20, 21, 22, 23,29 व 30 तारीख।
मई में 1, 5, 6, 7, 8, 13, 15, 17, 18, 19, 24 व 28 तारीख।
जून में 1, 2, 4, 7, 8, 9 व 12 तारीख।



सराफा कारोबारियों को आस
शहर के घंटाघर स्थित भोले ज्वेलर्स प्रतिष्ठान के संचालक सुखवीर यादव ने बताया कि दिवाली के बाद से कारोबार सुस्त हो गया। अब शादियों के सीजन को देखते हुए लोग फिर से खरीदारी को आ रहे हैं। फरवरी और मार्च माह में खरीदारी के लिए लोग अभी से जेवरात एडवांस में बुकिंग कर बनवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बैंडबाजा की एडवांस बुकिंग
करहल रोड स्थित न्यू मिलन बैंड के संचालक अक्षय कुमार ने बताया कि 22 जनवरी को शहर में बड़ी संख्या में शादियां हैं। इसके बाद वसंत पंचमी पर 2 फरवरी को भी अच्छी खासी संख्या में शादियां होंगी। इसके लिए बैंडबाजा की बुकिंग भी लोग एडवांस में कर रहे हैं।




बिना बुलाए शादियों में मेहमान बनकर सुरक्षा के लिए पहुंचेगी पुलिस
शादियों के सीजन को पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्लान तैयार किया है। दरअसल, शादियों में चोर गिरोह के सक्रिय होने की पुरानी घटनाओं को देखते हुए एसपी विनोद कुमार ने आदेश दिया है कि शादी समारोह में सुरक्षा की जिम्मेदारी थानेदारों की रहेगी। एसपी ने आदेश दिया है कि शादी समारोह में इलाके के बीट सिपाही सक्रिय रहें। सादा वर्दी में भी पुलिस इन समारोह में जाए। ताकि मेहमान बनकर समारोह में शामिल होकर गहने, नकदी पार करने वाले गिरोह वारदातों को अंजाम न दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed