{"_id":"6150a9c08ebc3e09151df1b1","slug":"sheep-and-goat-worth-lakhs-of-rupees-stolen-from-the-enclosure-in-usayani-tundla-news-agr509210817","type":"story","status":"publish","title_hn":"उसायनी में बाड़े से लाखों रुपये की भेड़ और बकरी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उसायनी में बाड़े से लाखों रुपये की भेड़ और बकरी चोरी
विज्ञापन
टूंडला। गांव उसायनी से चोर शनिवार रात दो गाड़ियों में भेड़-बकरियां भरकर चुरा ले गए। भेड़ों की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। पीड़ित ने रात में ही डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तहकीकात की। हालांकि चोरों को कोई सुराग नहीं लगा।
थाना क्षेत्र के गांव उसायनी निवासी दीवान सिंह बघेल पुत्र बाचाराम सिंह भेड़, बकरी आदि पालता है। सभी भेड़-बकरियों को वह अपने बाड़े (भेड़ बांधने का स्थान) में बंदकर रखता था। शनिवार रात भी सभी भेड़-बकरी बाड़े में बंद थी। परिवार के अन्य लोग भी बाहर चारपाई डालकर सो रहे थे। देररात तकरीबन परंतु रात क बजे करीब हल्की बूंदाबांदी होने पर परिवार के सभी लोग घर के अंदर चले गए।
इस दौरान चोर दो गाड़ियों से आए और बाड़े से करीब 40 भेड़, बकरी और दो बकरे चुराकर ले गए। बारिश बंद होने पर परिवार के लोग बाहर आए तो बाड़ा खुला देखकर दंग रह गए। पीड़ित दीवान सिंह ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की और चली गई। सुबह पीड़ित ने काफी छानबीन की तो इतना पता चला कि दो गाड़ियों से भेड़ों को भरकर ले जाया गया है, जो टोल प्लाजा होते हुए मदावली से सिकरारी की ओर गई है। पीड़ित ने राजा का ताल चौकी पर तहरीर देने की कोशिश की लेकिन तहरीर नहीं ली गई। पीड़ित के अनुसार भेड़, बकरियों की कीमत तकरीबन करीब ढाई लाख रुपये थी।