फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shardiya Navratri 2020: Gold Business Will Shine At Navratri In Agra

Navratri 2020: कलात्मक आभूषणों से बदला सराफा कारोबार, कम वजन के गहनों की मांग

Tue, 13 Oct 2020 12:09 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 13 Oct 2020 12:09 PM IST
सार

सराफा बाजार में कारोबार सामान्य हो चुका है। नवरात्र के साथ सहालग की खरीदारी भी होगी। सबसे ज्यादा मांग ऐसे आभूषणों की है
जो दिखने में भारी हों पर वजन में हलके हों। लोग बुकिंग करा रहे हैं। गहनों के वैवाहिक कलेक्शन बहुत शानदार आए हैं।

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2020: Gold Business Will Shine At Navratri In Agra
सराफा की दुकान पर आभूषण देखतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सराफा कारोबारियों को शारदीय नवरात्र में करीब 250 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है। सबसे ज्यादा मांग कलात्मक आभूषणों की है। इनमें भी शाही लुक वाले आभूषण ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। इनकी अभी से बुकिंग हो रही है।
विज्ञापन



नवरात्र से ही शुभ कार्यों का आरंभ हो जाएगा। सहालग, करवाचौथ, दशहरा, दीपावली, नववर्ष जैसे मौके आएंगे। सराफा में अभी से रौनक है। सोना-चांदी में निवेश करने वाले लोग लॉकडाउन में नहीं कर पाए। वे भी अब बाजार में आ रहे हैं। आभूषणों में जोधपुरी, जयपुरी, मारवाड़ी, मुगलिया, गुजराती लुक की मांग है। हार, अंगूठी, मांग टीका, चूड़ियां आदि की कीमत 50 हजार से लेकर 15 लाख रुपये तक है। बाजार में खरीदारी पर उपहार भी दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Navratri 2020: नवरात्र पर कपड़ा कारोबार में बिखरेगी 15 करोड़ की चमक
विज्ञापन
विज्ञापन


कम वजन के गहनों की मांग
सराफा बाजार में कारोबार सामान्य हो चुका है। नवरात्र के साथ सहालग की खरीदारी भी होगी। सबसे ज्यादा मांग ऐसे आभूषणों की है जो दिखने में भारी हों पर वजन में हलके हों। लोग बुकिंग करा रहे हैं। गहनों के वैवाहिक कलेक्शन बहुत शानदार आए हैं। - आनंद प्रकाश, निदेशक, आभूषण ज्वेलर्स

काफी अच्छी बुकिंग हो रही
त्योहार और सहालग को देखते हुए बाजारों में रौनक है। काफी अच्छी बुकिंग हो रही है। 250 करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है। हालांकि बीते वर्ष की तुलना में 10 फीसद आंकड़ा कम है।  - राजू मेहरा, अध्यक्ष, श्री सराफा स्वर्णकार एसोसिएशन, नमक मंडी

सोने में निवेश कर रहे लोग
सोने के दाम बढ़ रहे हैं। संभावना यह है कि ये और बढ़ेंगे। ऐसे में लोग सोने में निवेश भी कर रहे हैं। बाजार में रौनक लौट चुकी है। नवरात्र में कारोबार में उछाल की उम्मीद है। गहनों के नए कलेक्शन आ चुके हैं। - सत्येंद्र बंसल, निदेशक, कनक सानवी ज्वेलर्स

पिछले साल से बेहतर स्थिति
लॉकडाउन के दौरान शादी-विवाह के लिए भी लोग गहने नहीं खरीद पाए। अब स्थिति सामान्य हुई है तो वे लोग आ रहे हैं। साथ ही सोने में निवेश भी बढ़ा है। इस नवरात्र में पिछली साल के नवरात्र से बेहतर स्थिति रहने की उम्मीद है। - राजेश हेमदेव, संचालक, लक्ष्मणदास ज्वेलर्स

कलात्मक आभूषणों की मांग
कलात्मक आभूषणों का संग्रह आया हुआ है। जो 50 हजार से लेकर 15 लाख रुपये तक का है। इसमें हार, चूड़ी, अंगूठी की पूरी वैरायटी शामिल है। -अनुराग बंसल, कारोबारी

नए डिजाइन आ रहे पसंद
त्योहार को लेकर ग्राहकों का आवागमन बीते एक हफ्ते से बढ़ गया है। नवरात्र में खरीदारी में काफी तेजी आने की संभावना है। विभिन्न मंदिरों की संस्कृति पर आए नए डिजाइन काफी पसंद आ रहे हैं। -संदीप गुप्ता, कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed