फतेहपुर सीकरी। मोहर्रम की सातवीं तारीख पर मंगलवार को कस्बे में धार्मिक आस्था और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर अकीदतमंदों ने शर्बत वितरण किया गया। अलम का जुलूस निकाला गया।
नगर के विभिन्न गली-मोहल्लों में श्रद्धालुओं ने राहगीरों, जायरीनों और अकीदतमंदों को शरबत पिलाकर सेवा भाव का परिचय दिया। वहीं कई स्थानों पर ताजिए रखे गए, जहां लोगों ने पहुंचकर श्रद्धा व्यक्त की और फातिहा पढ़ी। सराय पुख्ता से अलम का जुलूस निकाला गया, जो चूड़ी बाजार होते हुए बस स्टैंड तक पहुंचा। जुलूस के दौरान जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। अकीदतमंदों ने हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए उनके बताए सत्य, न्याय और इंसानियत के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।