फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sharadiya Navratri: Havans held in pandals; young girls worshipped as manifestations of the Goddess

शारदीय नवरात्र : पंडालों में हवन, माता स्वरूप में पूजीं गईं कन्याएं

Tue, 20 Oct 2026 01:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Sharadiya Navratri: Havans held in pandals; young girls worshipped as manifestations of the Goddess
बाह: शारदीय नवरात्र: बाह के देवी पांडाल में कन्याओं का हुआ पूजन
बाह/पिनाहट/लादूखेड़ा/सैंया। शारदीय नवरात्र की नवमी पर सोमवार को बाह, पिनाहट, सैंया और लादूखेड़ा सहित विभिन्न क्षेत्रों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। देवी मंदिरों और पंडालों में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से माता रानी की पूजा-अर्चना की। कन्या पूजन कर उन्हें भोजन कराया।
विज्ञापन

बाह और जैतपुर क्षेत्र के गांवों और कस्बों में महिलाएं देवी गीत गाते हुए घरों से निकलीं। देवी प्रतिमाओं के साथ कन्याओं की झांकी सजाई गई। घर-घर कन्याओं को भोजन कराया गया। बाह, जैतपुर, बिजौली, जरार, भदरौली, नंदगवा, बासौनी, होलीपुरा, बाघराजपुरा, नौगवा, चित्राहाट, कचौराघाट, शाहपुर ब्राह्मण, पुरा कनेरा, पार्वतीपुरा, फरैरा, मंगदपुर और एमनपुरा के पंडालों में देवी भक्ति परवान चढ़ी। रात में कई स्थानों पर जगराता भी आयोजित हुआ। बाह के पथवारी माता मंदिर, जरार के केला देवी मंदिर और भदरौली के भगवती देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। नहटोली के मंशा देवी मंदिर, जैतपुर के नेमा देवी मंदिर और बड़ागांव के अन्नपूर्णा देवी मंदिर पर भी भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

पिनाहट के भदरौली स्थित भगवती माता मंदिर, चौगान माता मंदिर, चामुंडा माता मंदिर, काली माता मंदिर और केला माता मंदिर सहित कई मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचे। सैंया में भक्तों ने घर-घर कन्याओं के पैर पखार कर उन्हें पूड़ी, हलुआ और चना की कोमरी का भोजन कराया। लादूखेड़ा में नवदुर्गा माता रानी मंदिर और कैलादेवी मंदिर पर नवमी को माता सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की गई। माता के पंडालों में भजन-कीर्तन, भव्य सजावट और आरती की गई, साथ ही मंदिर में भोग भी लगाया गया। घर-घर लोगों ने कन्या-लांगुरा को भोजन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed