फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sharad Purnima will be celebrated in Thakur Keshavdev Temple at Shri Krishna Janmabhoomi mathura

शरद पूर्णिमा 2021: श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर होगा महारास, ब्रज के मंदिरों में बरसेगा 'भक्ति का अमृत'

Wed, 20 Oct 2021 12:18 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 20 Oct 2021 12:18 AM IST
सार

शरद पूर्णिमा पर ब्रज के प्रमुख मंदिरों में विशेष धार्मिक आयोजन होंगे। खासतौर पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर स्थित केशवदेव मंदिर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। यहां शरद पूर्णिमा पर महारास लीला का आयोजन होगा। 

विज्ञापन
Sharad Purnima will be celebrated in Thakur Keshavdev Temple at Shri Krishna Janmabhoomi mathura
केशवदेव मंदिर में ठाकुरजी का श्रीविग्रह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को शरद पूर्णिमा कहा जाता है। इस दिन ही चंद्रमा सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है। इस खास अवसर पर ठाकुरजी के दर्शन के लिए ब्रज में सभी मंदिरों में विशेष तैयारियां की जा रही हैं, जिससे धवल चांदनी के बीच भक्तजन अपने इष्टदेव के दर्शन कर सकें।

विज्ञापन


मथुरा के ज्योतिषाचार्य कामेश्वर चतुर्वेदी ने बताया कि शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा पृथ्वी के सबसे निकट होता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन आकाश से अमृत की बूंदें गिरती हैं। रात में आसमान के नीचे खीर रखी जाती है, जिससे खीर भी अमृत के समान हो जाती है। चंद्र देवता की विशेष पूजा कर खीर का भोग लगाया जाता है। 
विज्ञापन


मथुरा-वृंदावन के मंदिरों में शरद पूर्णिमा की तैयारियां हो रही हैं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर स्थित केशवदेव मंदिर को सजाया जा रहा है। ठाकुरजी के शृंगार के लिए विदेशी फूलों का उपयोग किया जाएगा। यहां गर्भ गृह चबूतरा पर महारास रात 11 बजे तक होगा। 11:30 बजे तक केशवदेव के दर्शन होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन का समय 
शरण पूर्णिमा के लिए पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश महारज में तैयारियां चल रही हैं। मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि 20 अक्तूबर को शरद पूर्णिमा के विशेष दर्शन शाम 6:30 से 7:30 बजे तक मंदिर परिसर में होंगे। 

प्राचीन मंदिर ठाकुर श्रीकेशव देव के मीडिया प्रभारी नारायण प्रसाद शर्मा ने बताया कि शरद पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर में भगवान का प्रात: काल 101 किलो पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। अभिषेक के पश्चात भक्तों को खीर वितरण की जाएगी। 

वृंदावन: शरद पूर्णिमा पर विशेष पोशाक धारण करेंगे श्रीबांकेबिहारी, जानिए शृंगार में क्या होगा खास

यह सेवा मंदिर में प्रात:काल से रात तक जारी रहेगी। सायंकाल भव्य फूल बंगला सजाया जाएगा। श्रीकृष्ण सामूहिक संकीर्तन मंडल के सदस्य भजनों की प्रस्तुति देंगे। सायंकाल 6 बजे से नाथद्वारा शैली में भगवान को छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed