{"_id":"68e406d81f6fef16ab0c4085","slug":"sharad-purnima-bath-today-devotees-will-gather-in-large-numbers-kasganj-news-c-175-1-kas1001-137997-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शरद पूर्णिमा स्नान आज, उमड़ेंगे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शरद पूर्णिमा स्नान आज, उमड़ेंगे श्रद्धालु
Mon, 06 Oct 2025 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 06 Oct 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या 12 - सोरोंजी हरि की पौड़ी मार्ग पर खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट को सही करता पालिकाकर्मी
सोरोंजी। शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए उमड़ेंगे। स्नान पर्व की पूर्व संध्या पर राजस्थान व मध्य प्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु तीर्थ क्षेत्र पहुंचने लगे। वहीं रात में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए नगर पालिका प्रशासन ने खराब पड़ी स्ट्रीट साइट्स को दुरुस्त कराया है।
पालिका प्रशासन ने हरि की पौड़ी के आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। खोया पाया कैंप स्थापित किया गया है। पेयजल के संसाधन दुरुस्त कराए गए हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शरद पूर्णिमा के अवसर मंगलवार को शाम 6 बजे एसटीडीएम इंटर कॉलेज में खीर भोज का आयोजन किया जाएगा। आचार्य सतीश पंडित के अनुसार पूर्णिमा तिथि मंगलवार को सुबह 9:16 बजे तक रहेगी। मंगलवार को उदयातिथि में पूर्णिमा होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगास्नान करेंगे।