फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sharad Purnima 2020 Celebtration In Dwarkadhish Mandir

Sharad purnima 2020: द्वारिकाधीश महाराज ने किए श्वेत वस्त्र धारण, मलाई-रबड़ी का लगा विशेष भोग

Sat, 31 Oct 2020 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 31 Oct 2020 12:13 AM IST
सार

शरद पूर्णिमा पर ठाकुर द्वारिकाधीश महाराज ने श्वेत वस्त्र धारण किए। सायंकालीन बेला में रास के विशेष दर्शन हुए। ठाकुर जी चंद्रमा
की चांदनी में गोप-गोपियों के साथ महारास कर भक्तों को दर्शन दे रहे थे। मंदिर के जगमोहन के बाहर बगीचा बनाकर ग्वाल-बाल,
गाय, गोपीलता और पता से सजाया गया। 

विज्ञापन
Sharad Purnima 2020 Celebtration In Dwarkadhish Mandir
श्वेत वस्त्र धारण किए द्वारिकाधीश महाराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में शुक्रवार को शरद पूर्णिमा का त्योहार श्रद्घा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस दौरान संपूर्ण मंदिर को सफेद रंग के कपड़ों से सजाया गया। वहीं दूध, मलाई और रबड़ी का विशेष भोग लगाया गया। शरद पूर्णिमा पर ठाकुर द्वारिकाधीश महाराज ने श्वेत वस्त्र धारण किए। सायंकालीन बेला में रास के विशेष दर्शन हुए।
विज्ञापन


ठाकुर जी चंद्रमा की चांदनी में गोप-गोपियों के साथ महारास कर भक्तों को दर्शन दे रहे थे। मंदिर के जगमोहन के बाहर बगीचा बनाकर ग्वाल-बाल, गाय, गोपीलता और पता से सजाया गया। ठाकुरजी की अलौकिक छवि को देखकर देश-विदेश से आए श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हुए। ठाकुरजी को दूध, मलाई और रबड़ी का विशेष भोग निवेदित किया गया। मंदिर की आभा भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी।
विज्ञापन


मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि मंदिर के गोस्वामी बृजेश कुमार महाराज के आदेशानुसार व मंदिर के गोस्वामी काकरोली युवराज डॉ. वागीश कुमार महाराज के निर्देशानुसार आज मंदिर प्रांगण में शरद पूर्णिमा का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। प्रात: काल से ही मंदिर में एक उत्साह का माहौल था और लोग अपने आराध्य के दर्शन कर खुद को धन्य मान रहे थे। प्रात: काल से ही ठाकुर जी ने सफेद पोशाक धारण की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मंदिर के अधिकारी लक्ष्मन प्रसाद पाठक, बृजेश मुखिया, समाधानी राजीव चतुर्वेदी, बृजेश चतुर्वेदी, बलदेव भंडारी, सत्यनारायण रोकड़िया, अमित चतुर्वेदी, त्रिलोकि नाथ, अजय भट्ट,, कन्हैया लाल जीतू व मंदिर के मुखिया सुधीर कुमार आदि ने सभी व्यवस्थाओं को संभाला।

गोवर्धन नाथ मंदिर में मनाया गया शरद पूर्णिमा पर्व 
प्राचीन मंदिर गोवर्धन नाथ मंदिर में शरद पूर्णिमा पर्व श्रद्घा के साथ मनाया गया। प्रात: काल दूध, दही, शहद, घी और बुरा से सेवायत महंत लोकेंद्र नाथ कौशिक एवं वेद पाठी ब्राह्मणों द्वारा भगवान का मंत्रोच्चारण के बीच अभिषेक कराया गया गया। ठाकुरजी को नए श्वेत वस्त्र धारण कराए गए। शाम को भगवान को चंद्रमा की चांदनी में विराजमान किया गया। इस दौरान मंदिर में सफेद लाइटें लगाई गई।

ठाकुरजी के सम्मुख पद गायन किए गए। धवल चांदनी के बीच कलाकारों द्वारा मंदिर प्रांगण में रास पंचाध्याई के गोपी का सस्वर पठन किया गया। इस अवसर पर केपी शर्मा, रत्नेश चतुर्वेदी, आरके त्रिपाठी, वेदांत कौशिक, मुरारी लाल चतुर्वेदी, रसिक बिहारी शर्मा, राहुल शर्मा द्वारा खीर का प्रसाद भक्तों में वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed