फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sharab385

शराब की दुकानें खुलने पर फूटा आक्रोश 

Sun, 02 Apr 2017 12:52 AM IST
शराब की दुकानें खुलने पर फूटा आक्रोश 
शराब की दुकानें खुलने पर फूटा आक्रोश  Updated Sun, 02 Apr 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
sharab385
शराब की दुकानें खुलने पर फूटा आक्रोश  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हाईवे किनारे से शराब की दुकानें बंद होने के बाद इन्हें शहर के अंदर शिफ्ट करने को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आगरा-कानपुर हाईवे जाम करने के साथ ही आक्रोशित लोगों ने दर्जनभर जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया। कई जगह शराब विक्रेता बंधक बना लिए। उनकी दुकानों पर ताले जड़ दिए और बैनर उखाड़ फेंके। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इन्हें मुक्त कराया। 
विज्ञापन

 बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एक अप्रैल से राष्ट्रीय और राज्य हाईवे किनारे पर शराब की बिक्री प्रतिबंधित कर दी गई है। ऐसे में एनएच दो स्थित शराब के तमाम ठेका संचालकों ने हाईवे से 500 मीटर भीतर आबादी और व्यापारिक क्षेत्रों में नई दुकानें ले ली हैं। क्षेत्रीय लोग और व्यापारी इसी का विरोध कर रहे हैं। शनिवार को दुकान शिफ्ट होने पर गुस्साए लोगाें ने इनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। खासतौर से महिलाएं शराब का ठेका खुलने के विरोध में हैं। शनिवार को यमुनापार, कमला नगर, बल्केश्वर, आवास विकास, फतेहाबाद रोड आदि स्थानों पर प्रदर्शन हुए।
विज्ञापन

 
यमुनापार में तीन जगह प्रदर्शन
शराब की दुकानें शिफ्ट होने के विरोध में यमुनापार क्षेत्र में तीन स्थानों पर जमकर विरोध हुआ। सबसे पहले कटरा वजीर खां पर महिलाओं ने मोर्चा खोला। सुबह लगभग साढ़े आठ बजे यहां पुलिस थाने के सौ मीटर के दायरे में शराब का ठेका खुलने की तैयारी थी। ठेका संचालक का कर्मचारी शराब की खेप लेकर दुकान पर पहुंचा ही था कि महिलाओं ने उसे घेर लिया। उसे दुकान में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया और सड़क जाम कर दी। पुलिस ने दुकान का ताला खोलकर कर्मचारी को बाहर निकाला। इसके बाद दुकान बंद कर दी गई। वहीं, ट्रांसयमुना ए ब्लॉक में पार्क के पास शराब की दुकान खुलने पर भी क्षेत्रीय लोग भड़क गए। प्रदर्शन करते हुए महिलाएं और बच्चे के साथ तमाम लोग हाईवे पर पहुंच गए। लगभग पौन घंटे तक हाईवे जाम रखा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। साढ़े बारह बजे नुनिहाई में भी दुकान शिफ्ट होने का महिलाओं ने विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेके में तोड़फोड़, पथराव
फतेहाबाद रोड स्थित पंचवटी चौराहे पर देशी और अंग्रेजी शराब के दो ठेके हाल ही में खोेले गए हैं। शनिवार शाम तकरीबन छह बजे बड़ी संख्या में महिलाएं और युवक ठेके पर पहुंच गए। उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया। शराब के एक ठेके के पिछले गेट में भी लोग घुस गए। उन्होंने तोड़फोड़ कर दी। लोगों को आक्रोशित देखकर कर्मचारी भाग खड़े हुए। कुछ लोगों ने ठेके पर पथराव कर दिया। सूचना पर थाना ताजगंज की फोर्स पहुंच गई। पुलिस से ठेका बंद कराने की मांग की। इंस्पेक्टर ने बताया कि तीन युवक एक ठेके पर शराब पीने आए थे। रुपयों को लेकर विवाद हुआ था। दो लोगों को पकड़ लिया है। 

कमला नगर में व्यापारियों ने खोला मोर्चा
कमला नगर पानी की टंकी के पास गणेश कांप्लेक्स में शराब की दुकान खुलने पर आसपास के दुकानदार और क्षेत्रीय लोग भड़क गए। यहां जैसे ही शराब की बोतलें लाई गईं, लोगों ने उन्हें घेर लिया। उसकी शराब की बोतलें अपने कब्जे में ले लीं। दुकानदारों का कहना था कि आसपास कोचिंग सेंटर के अलावा धार्मिक स्थल भी हैं। पुलिस ने जाम लगाने की कोशिश कर रहे लोगों को समझाया। दुकान नहीं खुल सकी। कांग्रेस नेत्री शबाना खंडेलवाल ने दुकान पर ताला लगा दिया। कमला नगर व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर इस दुकान को न खुलने की अनुमति देने की मांग की है।


बल्केश्वर में हुआ हंगामा
बल्केश्वर में आईटीआई के पास शराब की दुकान खुलने पर क्षेत्रीय लोगों का गुस्सा फूृट गया। लोहिया नगर, बल्केश्वर चौराहा आदि क्षेत्र के लोगों ने दुकान पर पहुंचकर विरोध किया। इससे दुकानदार मौके से भाग खड़ा हुआ। लोगों का कहना है कि दुकान के पास ही स्कूल और धार्मिक स्थल है। ऐसे में यहां शराब की दुकान नहीं खुलनी चाहिए। बल्केश्वर में ही भांग के एक ठेके को लेकर लोगों ने हंगामा किया। आवास विकास में भी शराब की दुकान खुलने का जमकर विरोध हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed