फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sharab party, stealing claim

पहले साथ में पी शराब फिर लगाया चोरी का आरोप

Sun, 13 Nov 2022 06:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
sharab party, stealing claim
मैनपुरी। शहर की पुलंदर वाली बगिया में शुक्रवार की शाम दो साथियों ने पहले तो जमकर शराब पी। इसके बाद उनके बीच रुपये को लेकर विवाद हो गया, साथी पर नकदी चोरी करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को पकड़ कर ले आई। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्ष के बीच समझौता की कोशिश चल रहीं थीं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पुलंदर वाली बगिया निवासी प्रमोद उर्फ धर्मेंद्र मोहल्ला निवासी सुनील कुमार के साथ हलवाई का काम करता है। शुक्रवार की रात धर्मेंद्र के घर पर शराब का दौर चला, नशे में होने के बाद धर्मेंद्र ने सुनील पर नकदी चोरी करने का आरोप लगाया। विवाद बढ़ने के बाद मामला कोतवाली तक पहुंचा तो पुलिसकर्मी दोनों को नशे की हालत में पकड़ कर ले आए। धर्मेंद्र की ओर से 90 हजार रुपया चोरी करने का आरोप लगाया गया है, वहीं सुनील इस बात से साफ इंकार कर रहा है। शनिवार को समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्ष के बीच समझौता की कोशिश चल रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed