फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shankaracharya from across the country will meet pm modi for ram temple

राम मंदिर के लिए मोदी से मिलेंगे देश भर के शंकराचार्य, ये करेंगे अगुवाई

Thu, 15 Feb 2018 06:34 AM IST
पुनीत शर्मा, अमर उजाला मथुरा
पुनीत शर्मा, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 15 Feb 2018 06:34 AM IST
विज्ञापन
shankaracharya from across the country will meet pm modi for ram temple
श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए देश भर के शंकराचार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। होली के बाद की तैयारी चल रही है। श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास संतों की अगुवाई करेंगे। अब संत समाज लोकसभा चुनाव से पहले सरकार पर दबाव बनाएगा।
विज्ञापन


अयोध्या से रामराज्य रथ यात्रा शुरू होने के साथ ही प्रदेश में राममंदिर के लिए माहौल बनाया जा रहा है। संत समाज भी अब सरकार से सीधे बात करने के मूड में है। 
विज्ञापन


संत समाज चाहता है कि लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोई बीच का रास्ता निकालें। इसके लिए सीधे प्रधानमंत्री से बात की जाएगी। 

श्रीराम जन्मभूमि न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने अमर उजाला के साथ बातचीत में कहा कि दुनिया जानती है कि भाजपा राममंदिर के मुद्दे को लेकर ही केंद्र और प्रदेश में आई है। 

लेकिन, इस मुद्दे को भाजपा छोड़ने लगी है। संत समाज ऐसा नहीं होने देगा। होली के बाद संत और शंकराचार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। उनसे सीधे पूछा जाएगा कि वह क्या कर सकते हैं। अब वादे नहीं कुछ करके दिखाना होगा। 

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि संत समाज कहीं कमजोर नहीं है। यदि सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो संत आगे बढ़ेंगे। मुस्लिम भाइयों का एक बहुत बड़ा वर्ग मंदिर निर्माण को लेकर उनके साथ है। शिया समुदाय मंदिर के लिए राजी भी है। केवल वह लोग अड़ंगा लगा रहे हैं जिनकी रोजी-रोटी इस मुद्दे पर चल रही है।

दिन रात चल रहा पत्थर तराशने का काम

श्रीराम जन्मभूमि न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए पत्थर तराशने का काम लगातार चल रहा है। पत्थर तराशने के दो चरण पूरे भी हो चुके हैं। 

कुछ और पत्थर मंगवाया जा रहा है। पिछले महीने ही दो ट्रक पत्थर अयोध्या पहुंच गया है। या तो अदालत का आदेश आ जाए या फिर सरकार कोई रास्ता निकाल ले तो तत्काल काम शुरू करा दिया जाएगा। 

उन्हें उम्मीद है कि अदालत का फैसला मंदिर के पक्ष में ही आएगा। एक्सपर्ट कारीगरों की टीम भी मंदिर निर्माण के लिए पूरी तरह से तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed