फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shankar Green Apartment people follows discipline for prevent to corona

#LadengeCoronaSe: योग-अनुशासन के हथियार से कोरोना संक्रमण से बचाव, ऐसी हैं यहां के लोगों की जीवनशैली

Sat, 22 May 2021 12:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 May 2021 12:05 AM IST
सार

शंकर ग्रीन अपार्टमेंट के लोगों ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अपनी जीवनशैली बदल ली है। योग को यहां के लोगों ने अपनी दिनचर्या में शामिल कर लिया है। 

विज्ञापन
Shankar Green Apartment people follows discipline for prevent to corona
शंकरग्रीन अपार्टमेंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी स्थित शंकर ग्रीन अपार्टमेंट के 150 परिवार अनुशासन और योग के हथियार से संक्रमण से बचाव कर रहे हैं। सामूहिक रूप से तय किए नियमों मास्क और उचित सामाजिक दूरी का सभी पालन करते हैं। यहां बच्चों और बुजुर्गों के मंगाए सामान को गेट पर ही सैनिटाइज कर पहुंचाया जाता है। आने वालों को गेट पर ही सैनिटाइज करने और मास्क चेक करने का नियम तो है ही अपार्टमेंट का कोई व्यक्ति बाहर जाता है तो भी ध्यान रखा जाता है कि वह दो मास्क लगाए है या नहीं। 

विज्ञापन


सैनिटाइजर की शीशी उसके पास उपलब्ध है या नहीं। मास्क या सैनिटाइजर न होने पर गेट से उनको उपलब्ध कराया जाता है। सभी के लिए नियमित योग करने का नियम भी है, जिसका सभी पालन कर रहे हैं। सैनिटाइजेशन, मास्क चेक करने, योगा कराने से लेकर अन्य काम के लिए सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


सैनिटाइजेशन के लिए ड्यूटी लगाई
शंकरग्रीन अपार्टमेंट में रहने वाले सोनू सोनकर ने कहा कि अपार्टमेंट में तीन टॉवर हैं। हर टावर में परिवार रह रहे हैं। ऐसे में तीनों ही स्थानों के लोगों को अप्रैल से सजग कर दिया गया है। नियमित सैनिटाइजेशन करने के लिए सभी की अलग-अलग ड्यूटी लगाई जाती है, ताकि लापरवाही नहीं रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

योग के प्रति बढ़ाया रुझान
संजीव वर्मा ने कहा कि कोशिश रहती है कि अपार्टमेंट के पार्क, लिफ्ट, सीढ़ियां कहीं भी संक्रमण से बचाव का उपाय बाकी नहीं रहे। इसके बाद बाहर जाने वाले लोगों को दो मास्क, सैनिटाइजर के साथ ही जाने दिया जाता है। योगाभ्यास के प्रति लोगों का रुझान बढ़ाया है।  

बुजुर्ग व बच्चों का खास ख्याल
दीपक कुमार ने कहा कि अपार्टमेंट में रहने वाले बुजुर्ग और बच्चों का खास ख्याल रखा जाता है। वह कुछ सामान मंगवाते हैं तो उन्हें गेट से ही सैनिटाइज करके दिया जाता है। अपार्टमेंट में बाहरी लोगों का प्रवेश बंद कर दिया है। सभी लोग मिलजुलकर समस्याओं का हल निकाल रहे हैं। 

महिलाओं ने भी संभाली है जिम्मेदारी 
वर्षा वन्जानी ने कहा कि अपार्टमेंट की महिलाएं परिवार के अलावा अपार्टमेंट के सभी लोगों का हालचाल जानती हैं। किसी को कोई समस्या है तो उसका निदान कराया जाता है। आपसी समन्वय और अनुशासन से ही इस जंग को जीता जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed