फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shaheed ram wakeel village's youth sailed to border of pakistan against pulwama attack

शहीद के गांव से तिरंगा लेकर आतंकियों को ललकारने निकले युवा, पाकिस्तान सीमा तक जाएंगे पैदल

Sun, 24 Feb 2019 06:44 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 24 Feb 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
shaheed ram wakeel village's youth sailed to border of pakistan against pulwama attack
तिरंगा लेकर पदयात्रा पर निकले युवा
पुलवामा हमले के विरोध में मैनपुरी के युवा हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाते हुए पैदल पाकिस्तान की सीमा के लिए रवाना हो गए हैं। उनकी मांग है कि इस कायराना हरकत का पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया जाए।  
विज्ञापन


युवाओं की यह पदयात्रा विनायकपुर के शहीद रामवकील को श्रद्धांजलि है। रविवार को शहीद रामवकील के बेटे ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया। शहीदों की जय-जयकार करते हुए युवा नगर भ्रमण के बाद रवाना हो गए।
विज्ञापन

 
पुलवामा आतंकी हमले में मैनपुरी के गांव विनायकपुर के रामवकील शहीद हो गए थे। उन्हें श्रद्धांजलि स्वरूप विनायकपुर व आसपास के गांव के युवाओं ने मिलकर पाकिस्तान सीमा तक पदयात्रा निकालने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद के बेटे ने तिरंगा लहराकर रवाना किया

रविवार को बरनाहल के नारायण वाटिका में शहीद रामवकील के पुत्र राहुल ने पिता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद राहुल ने तिरंगा लहराकर युवाओं को रवाना किया। नगर के भ्रमण के बाद युवा यहां से रवाना हो गए। 

पदयात्रा में शामिल विक्रम सिंह ने कहा कि भारत सरकार की बेरुखी के चलते क्षेत्र के करीब सौ युवाओं ने पदयात्रा निकालने का निर्णय लिया। युवा पाकिस्तान सीमा तक पैदल जाकर आतंकवादी संगठनों को ललकारेंगे। 

युवा आगरा, भरतपुर होते हुए जैसलमेर में पाकिस्तान सीमा तक जाएंगे। इस पदयात्रा में रोबिन्स कुमार, रमनकांत यादव, मनोज कुमार, प्रवीन कुमार, सुबोध कुमार, अजय कुमार, राजेश कुमार, आदेश कुमार, चरन सिंह शाक्य समेत 100 युवा शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed