फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shaheed Mela Resolve to cherish the memories of the martyrs

शहीद मेला शहीदों की स्मृतियों को संजोने का संकल्प

Wed, 02 Feb 2022 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Shaheed Mela Resolve to cherish the memories of the martyrs
बेबर। शहीद मेला इस वर्ष वर्चुअल स्वरूप में अपनी स्वर्ण जयंती मना रहा है। कार्यक्रमों की श्रंखला में मंगलवार को सुरजीत शाक्य द्वारा देश भक्ति व अन्य गीतों के साथ लाइव कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कहा कि शहीद मेला शहीदों की स्मृतियों को संजोने का एक संकल्प है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुभारंभ शहीदों की याद में हर वर्ष लगेंगे मेले गीत से किया गया। बच्चों को कैसे देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत किया जाए, उन तक शहीदों के विचार कैसे पहुंचाए जा सके और देश की आने वाली पीढ़ी देशभक्त बने इससे संबंधित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन मनोज शाक्य ने किया। गोष्ठी में पूर्व प्रधानाचार्य ब्रिजविलास दीक्षित ने कहा कि मैनपुरी अट्ठारह सौ सत्तावन से ही क्रांतिकारियों का प्रमुख गढ़ रही है। जहां 1857 में महाराजा तेज सिंह ने मैनपुरी जनपद से अंग्रेजों को खदेड़ दिया था और वह कई महीने मैनपुरी की सीमाओं में प्रवेश न कर सके। सेनानी वंशज अरविंद आर्या ने कहा कि बेवर में अगस्त 1942 में छात्रों के साथ शुरू हुआ आंदोलन सारे नगर का आंदोलन बन गया। जिसमें 14 अगस्त को तीन लोग शहीद हुए। विद्यार्थी कृष्ण कुमार जिनकी आयु मात्र 14 वर्ष थी, जमुना प्रसाद त्रिपाठी और सीताराम गुप्त ने शहादत पाई पाई। गोष्ठी में इंद्रपाल सिंह यादव, सुरजीत गौड़, राजीव गुप्ता , आशुतोष त्रिपाठी, प्रमोद पाल, सुरजीत शाक्य, सत्यार्थी आदि ने विचार व्यक्त किये। संचालन प्रमोद पाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed