फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shah Jahan's Urs begins today, basement to open in the afternoon

Agra News: शाहजहां का उर्स आज से, दोपहर में खुलेगा तहखाना

Thu, 15 Jan 2026 02:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Shah Jahan's Urs begins today, basement to open in the afternoon
आगरा। मुगल शहंशाह शाहजहां का तीन दिवसीय 371वां उर्स मुबारक बृहस्पतिवार से शुरू हो जाएगा। तीन दिवसीय उर्स पर आज दोपहर दो बजे तहखाना खोला जाएगा, जहां शाहजहां मुमताज की असली कब्रों पर गुस्ल की रस्म की जाएगी। इसके बाद पर्यटकों के लिए ताजमहल में प्रवेश नि:शुल्क कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


खुद्दाम-ए-रोजा ताजमहल उर्स कमेटी के अध्यक्ष हाजी ताहिरउद्दीन ताहिर ने बताया कि दोपहर ठीक 2 बजे शाहजहां की असली मजार का मुख्य द्वार खोल दिया जाएगा। इस अवसर पर असीम बेग द्वारा अजान होगी। ताहिरउद्दीन ताहिर के नेतृत्व में अकीदतमंदों द्वारा मजार शरीफ पर गुस्ल की रस्म अदा की जाएगी। उर्स के अंतिम दिन शनिवार को 1720 मीटर लंबी हिंदुस्तानी सतरंगी चादर पेश की जाएगी। यह चादर आपसी सद्भाव और प्रेम का प्रतीक मानी जाती है। दोपहर 2 बजे दक्षिण गेट स्थित हनुमान मंदिर से चादर जुलूस के रूप में निकलेगी, जिसमें सभी धर्मों के धर्मगुरु और हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed