फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sexual offences With Minor Girl In Jasrana Police Station Crime News

फिरोजाबाद में किशोरी से दुष्कर्म, पीड़ित और आरोपी पक्ष ने में मारपीट, दो लोग घायल

Wed, 11 Mar 2020 04:44 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 11 Mar 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
Sexual offences With Minor Girl In Jasrana Police Station Crime News
बच्ची से दुष्कर्म (डेमो) - फोटो : Social media
फिरोजाबाद जनपद के थाना जसराना के एक गांव में मंगलवार की शाम किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। किशोरी घर से शौच को जा रही थी तभी गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


वारदात के बाद दोनों पक्षों में जबरदस्त मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी पक्ष का मामला दर्ज करते हुए घायलों को उपचार के लिए भेज दिया। दुष्कर्म का आरोपी युवक फरार है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मैनपुरी में बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या, रिश्ते के मामा ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना जसराना के एक गांव निवासी किशोरी मंगलवार की शाम खेतों की तरफ शौच करने गई थी। काफी देर तक न लौटने पर चितिंत परिजनों ने किशोरी को तलाशा तो खेतों में बदहवाश हालत में मिली। किशोरी की हालत देखकर परिजन दंग रह गए। किशोरी ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया तो परिजन युवक के घर पहुंच गए। 

ये भी पढ़ें: चलती कार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाकर सड़क पर फेंक गए दरिंदे


परिजनों ने शिकायत की तो दोनों तरफ से जमकर लात घूंसों के साथ लाठी डंडे चले। मारपीट में युवक पक्ष से युवक का भाई एवं किशोरी का भाई घायल हो गया। गांव में हो रहे हंगामे एवं बवाल की सूचना पर थाना जसराना पुलिस मौके पर पहुंची।

किशोरी के साथ दोनों घायलों को लेकर थाने आई। पुलिस ने किशोरी का डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद पिता की तहरीर पर दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज किया है।

वहीं युवक के भाई को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया। कोतवाल गिरीश चंद्र ने कहा पीड़िता के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। युवक पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed