फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sexual harrasment victim's father shot dead in firozabad

दुष्कर्म पीड़िता के पिता की गोली मारकर हत्या, पुलिस पर आरोपी को गिरफ्तार न करने का आरोप

Tue, 11 Feb 2020 12:27 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Feb 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
sexual harrasment victim's father shot dead in firozabad
परिजन की पुलिस से हुई नोंकझोंक - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में सोमवार शाम को दुष्कर्म पीड़िता के पिता की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना से परिजनों ने आक्रोश है। परिजन दुष्कर्म के मामले में पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई न करने का आरोप लगा रहे हैं। 
विज्ञापन


परिजन का कहना है कि पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की। वो लगातार धमकी दे रहा था। आरोपी ने ही हत्या की है। मामले को लेकर जिला अस्पताल में परिजन से पुलिस की झड़प भी हुई। देर रात तक हत्या के मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई।
विज्ञापन


घर के समीप हुई वारदात
 

थाना उत्तर क्षेत्र के एक मोहल्ले निवासी दुष्कर्म पीड़िता किशोरी के पिता (45) सोमवार शाम तकरीबन साढे़ सात बजे पैदल घर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान किसी ने उनको गोली मार दी। वो लहूलुहान होकर गली में गिर पडे़। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग की आवाज सुन कर घरों से लोग बाहर निकल आए। लोगों ने उन्हें देखकर शोर मचाया तो दुष्कर्म पीड़िता के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। क्षेत्र के लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल भेजा गया। 

चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके पेट के ऊपरी हिस्से में गोली लगी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तत्काल पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में आक्रोश है।  

आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं

हत्या की सूचना मिलते ही एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, सीओ सिटी डा.अरुण कुमार सिंह, एसएचओ उत्तर केशवदत्त शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। हत्या को लेकर परिजनों में काफी गुस्सा था। 

परिजन का कहना है कि दुष्कर्म का आरोपी केस वापस लेने से लिए लगातार धमकी दे रहा था। उसके खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं फिर भी पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया। पुलिस ने ठोस कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।  

लापरवाही की जांच कराई जाएगी

एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने कहा कि दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी थी। लेकिन हाथ नहीं आ सका। शिकोहाबाद पुलिस द्वारा कुर्की की कार्रवाई की गई थी। फिर भी यदि कहीं लापरवाही रही तो इसकी भी जांच की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed