फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sexual harrasment victim death after delivery in district hospital kasganj

सरकारी अस्पताल में प्रसव के बाद 14 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता की मौत, नवजात सही-सलामत

Mon, 10 Feb 2020 12:29 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 10 Feb 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
sexual harrasment victim death after delivery in district hospital   kasganj
देशों में महिलाओं के पास नहीं है अधिकार - फोटो : AMAR UJALA
कासगंज के जिला संयुक्त चिकित्सालय में रविवार को एक दुष्कर्म पीड़ित 14 वर्षीय लड़की की प्रसव के बाद मौत हो गई। उसकी मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पीड़ित किशोरी मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर थी। उसके माता-पिता नहीं थे। वो अपने चाचा के यहां रहती थी। पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया था। जब किशोरी पांच माह की गर्भवती हो गई तो उसके चाचार के परिवार को जानकारी हुई। 
विज्ञापन


आठ अक्तूबर 2019 को पीड़ित के चाचा ने कोतवाली में मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने जांच करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाद में परिजन किशोरी का गर्भपात कराने के लिए एक अस्पताल में लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने किया हंगामा

शनिवार की शाम गर्भवती किशोरी को प्रसव पीड़ा हुई तो उसे आशा के माध्यम से जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उसने रविवार की सुबह तकरीबन सात बजे बेटे को जन्म दिया। किशोरी का सामान्य प्रसव हुआ। 

सुबह तकरीबन 11 बजे उसकी अचानक मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर सीएमओ डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमएस डॉ. राजकिशोर वहां पहुंच गए। 

कोतवाली प्रभारी और नायब तहसीलदार कीर्ति चौधरी भी अस्पताल पहुंच गईं। उनकी मौजूदगी में पुलिस ने पंचनामा भरने की कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि किशोरी की मौत के मामले की जांच की जा रही है। उसका बच्चा स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed