{"_id":"60641635e3376c67801550ad","slug":"sexual-harassment-with-woman-and-make-video-protest-by-family","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का मामला: आगरा में पीड़ित पक्ष के लोगों ने किया प्रदर्शन, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवविवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का मामला: आगरा में पीड़ित पक्ष के लोगों ने किया प्रदर्शन, एक आरोपी गिरफ्तार
Thu, 01 Apr 2021 09:37 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 01 Apr 2021 09:37 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झरना नाला के जंगल में पति के सामने पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बुधवार को एक आरोपी गौरी शंकर उर्फ गौरी राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। उसके दो साथी मोनू और योगेश फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराए हैं।
सोमवार की शाम को एत्मादपुर क्षेत्र निवासी विवाहिता पति के साथ बाइक पर एत्माद्दौला क्षेत्र में मायके आ रही थी। पति-पत्नी को रास्ते में बुलेट बाइक सवार तीन युवकों ने रोक लिया था। झरना नाला के जंगल में ले जाकर दोनों के वीडियो और फोटो बनाए। इसके बाद युवकों ने पति के सामने पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म किया था। जान से मारने की धमकी देकर घर भेजा था। आरोपियों ने दस हजार रुपए और जेवरात भी लूट लिए थे।
यूपी: मायके जा रही महिला से पति के सामने गैंगरेप, दस हजार रुपये और गहने लूटे, आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया
विज्ञापन
घटना के बाद पीड़ित ने लूट की शिकायत की थी। मगर, पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही थी। मंगलवार को पीड़िता ने पति के साथ छलेसर चौकी पर पहुंचकर शिकायत की थी। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म और लूट की धारा में मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमे में शाहदरा निवासी गौरी राजपूत और मोनू को नामजद किया था, जबकि तीसरा आरोपी अज्ञात था।

सीओ एत्मादपुर अर्चना सिंह ने बताया कि मंगलवार रात को आरोपी गौरी राजपूत को यमुना एक्सप्रेस वे के नोएडा कट से गिरफ्तार कर लिया। वह घटना के समय घटनास्थल पर मौजूद था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक हास्पीटल पर चौकीदारी करता है। उसका साथी मोनू और योगेश भी साथ थे। योगेश शाहदरा का रहने वाला है। गौरी राजपूत को जेल भेज दिया गया है।
आरोपियों ने मां से फोन पर की थी बात
पुलिस की पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि वह आरोपी युवकों को पहले से पहचानती थी। युवकों ने भी उसे पहचान लिया। इस पर पति के बारे में पूछा। कहा कि यह कौन है, इस पर पीड़िता ने पति होने के बारे में बताया। मगर, आरोपियों को विश्वास नहीं हुआ। उन्होंने पति का फोन ले लिया। पीड़िता से पिता का नंबर पूछकर कॉल किया। मगर, रिसीव नहीं हुआ। कुछ देर बाद उसकी मां का कॉल आ गया। तब एक आरोपी ने मां से बात की। उनसे कहा कि बेटी की शादी हो गई है क्या, उन्होंने हां कह दिया। इस पर फोन काट दिया।

आरोपियों की गिरफ्तारी को प्रदर्शन, फेसबुक पर लाइव
झरना नाला के जंगल में विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बुधवार को शाहदरा में एक धर्मस्थल के बाहर प्रर्दशन किया। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस ने कार्रवाई के बारे में बताकर लोगों को शांत किया। मगर, कुछ देर बाद पीलाखार में फिर से लोग जुट गए।
उन्होंने हंगामा कर दिया। जुलूस के रूप में थाना एत्माद्दौला की तरफ जाने लगे। इसका फेसबुक पर लाइव कर दिया। इसकी जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की।
जुलूस निकालने पर पुलिस ने तीन महिला सहित सात को पकड़ा
बुधवार को धर्मस्थल के बाहर बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। उनका कहना था कि पहले पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में चौकी पर छह घंटे तक पीड़ित से पूछताछ की गई। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। पीड़िता का मायका और आरोपियों का घर थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में है। इसकी जानकारी पर थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी पहुंच गए। उन्होंने कार्रवाई के बारे में बताया। इस पर लोग शांत हो गए। बाद में पीलाखार से बड़ी संख्या में महिलाएं और अन्य लोग थाना की तरफ जुलूस के रूप में जाने लगे।

इसका फेसबुक लाइव चलने लगा। मामला अधिकारियों तक पहुंच गया। इस पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जुलूस को रोका। इस दौरान हंगामा करते सात लोगों को पकड़ लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तीन महिला और चार पुरुषों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है।
माहौल खराब करने की कोशिश
पहले धर्मस्थल के बाहर भीड़ जुटाई गई। इसके बाद जुलूस निकाला गया। इससे माहौल खराब करने की कोशिश की गई। अब पुलिस यह पता कर रही है कि इस तरह की हरकत के पीछे कौन लोग हैं। इनको चिह्नित करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।