{"_id":"6063559a8ebc3ed3d535f200","slug":"gang-rape-with-woman-in-front-of-husband-in-agra-ten-thousand-rupees-and-jewelry-were-also-looted","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मायके जा रही महिला से पति के सामने गैंगरेप, दस हजार रुपये और गहने लूटे, आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मायके जा रही महिला से पति के सामने गैंगरेप, दस हजार रुपये और गहने लूटे, आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया
Wed, 31 Mar 2021 09:38 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 31 Mar 2021 09:38 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के एत्मादपुर थाना के छलेसर चौकी इलाके स्थित झरना नाला के जंगल में सोमवार शाम को तीन युवकों ने पति के सामने पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म किया। युवकों ने पहले पति-पत्नी की बाइक रोकी। इसके बाद जंगल में ले जाकर मारपीट की।
दोनों के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाने के बाद जान से मारने की धमकी दी। पति को बंधक बना पत्नी से दुष्कर्म किया। दस हजार रुपये और गहने लूटने के बाद आरोपी भाग गए। पीड़ित दंपती ने 20 घंटे बाद छलेसर चौकी पर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। मामले में दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़िता का मायका एत्माद्दौला क्षेत्र में है, जबकि ससुराल एत्मादपुर में है। वह अल्पसंख्यक समुदाय की हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम को छह बजे वह ससुराल से पति के साथ बाइक पर मायके आ रही थी। झरना नाला के पास बुलट बाइक पर सवार तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
पति-पत्नी को जबरन खींचकर झाड़ियों में लेकर चले गए। पिटाई कर कपड़े उतरवा लिए। उनके फोटो खींचे और वीडियो भी बनाया। एक युवक महिला के पति को जमीन पर गिराने के बाद बैठ गया। इसके बाद युवकों ने विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म किया। हरकत करने के बाद दस हजार रुपये, कान के कुंडल और पेंडिल लूट लिए। दोनों को किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग गए।

विवाहिता के मायके आने पर पति ने 112 नंबर पर कॉल किया। इसमें लूटपाट और मारपीट की जानकारी दी। मगर, सामूहिक दुष्कर्म के बारे में नहीं बताया। इस पर थाना एत्माद्दौला की पुलिस पहुंच गई। घटनास्थल छलेसर चौकी में आता है। इसलिए पति को वहां शिकायत करने के लिए बोल दिया।
मंगलवार दोपहर को दो बजे पीड़ित पति-पत्नी छलेसर चौकी पर आए। घटना की जानकारी दी। इस पर एसपी आरए सत्यजीत गुप्ता, सीओ एत्मादपुर अर्चना सिंह पहुंच गई। उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।
एसपीआरए सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर शाहदरा निवासी गौरी राजपूत, मोनू और एक अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, लूट और जान से मारने की धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है। आरोपियों की गिफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। आरोपी घरों पर नहीं मिले हैं।