फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sexual harassment with class 8 school girl crime news in hindi

स्कूल छोड़ने के बहाने आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

Tue, 30 Jul 2019 09:58 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 30 Jul 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
sexual harassment with class 8 school girl crime news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
बाह क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली आठवीं क्लास की 13 वर्षीय छात्रा के साथ गांव के ही युवक ने स्कूल छोड़ने के बहाने रास्ते में दुष्कर्म किया। घटना के बाद उसे बदहवास हालत में स्कूल छोड़कर वह भाग निकला।
विज्ञापन


सूचना पर स्कूल पहुंचे परिवारीजन छात्रा को बाह थाने ले गए। युवक के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी है। पुलिस ने छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा है। पुलिस ने आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

 
छात्रा स्थानीय एक स्कूल में पढ़ती है। सोमवार को स्कूल जा रही थी। तभी गांव के युवक ने स्कूल पहुंचाने के बहाने उसे लेकर गया। रास्ते में सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद छात्रा को बदहवास हालत में स्कूल के गेट पर छोड़कर भाग निकला। छात्रा की बिगडी हुई हालत देख शिक्षिकाओं को दुष्कर्म होने का शक हुआ, तो उन्होंने घरवालों को बुला लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घरवालों को उसने युवक की सारी करतूत बता दी। परिवारीजन बाह थाने पहुंचे। पड़ोसी युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने की तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर आरोपी युवक को भी हिरासत में ले लिया है साथ ही छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
 

स्कूल छोड़ने के बहाने घर से ले जाकर छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी सोनू को पुलिस ने गिरफ्तार मंगलवार को कर जेल भेज दिया है। बता दें कि बाह के एक गांव की आठवीं की छात्रा को स्कूल छोड़ने के बहाने पड़ोस का युवक अपने साथ ले गया।

उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और स्कूल में छोड़कर भाग गया था। दुष्कर्म का आरोपी राजमिस्त्री का काम करता है। उसकी हरकत के बाद गांव में पंचायतें भी हुई। पर परिवार कार्यवाही पर अड़ा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed