फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sexual Harassment In Bus At Yamuna Expressway Victim Statement In Court

एक्सप्रेसवे पर चलती बस में दुष्कर्म का मामलाः कोर्ट में हुए पीड़िता के बयान, एसएसपी ने दिए जल्द जांच के निर्देश

Tue, 01 Sep 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 01 Sep 2020 12:10 AM IST
सार

28 अगस्त की रात को एक्सप्रेसवे पर लखनऊ से दिल्ली जा रही बस में दुष्कर्म की घटना से पुलिस में हलचल मच गई थी। अगले दिन
पुलिस एफआईआर, बयान और चिकित्सकीय परीक्षण के बाद पुलिस महिला को उसके घर थाना बेगमपुर नई दिल्ली छोड़कर आई थी।
सोमवार को पीड़िता अपने घर से एक परिजन के साथ एक्सप्रेसवे से मांट थाना पहुंची

विज्ञापन
Sexual Harassment In Bus At Yamuna Expressway Victim Statement In Court
महिला से दुष्कर्म करने का आरोपी हेल्पर और प्राइवेट बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती स्लीपर कोच बस में महिला के साथ हुए दुष्कर्म मामले पीड़िता ने सोमवार को एसीजेएम प्रथम न्यायालय के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए। उसे पुलिस की अभिरक्षा में कोर्ट में पेश किया गया। इससे पूर्व उसका जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। पुलिस ने बस के चालक-परिचालक से पूछताछ की है। 
विज्ञापन


28 अगस्त की रात को एक्सप्रेसवे पर लखनऊ से दिल्ली जा रही बस में दुष्कर्म की घटना से पुलिस में हलचल मच गई थी। अगले दिन पुलिस एफआईआर, बयान और चिकित्सकीय परीक्षण के बाद पुलिस महिला को उसके घर थाना बेगमपुर नई दिल्ली छोड़कर आई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बस में महिला से दुष्कर्मः खुली एक्सप्रेसवे के सफर की सच्चाई, चालक-परिचालक ने नहीं सुनी महिला की फरियाद
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को पीड़िता अपने घर से एक परिजन के साथ एक्सप्रेसवे से मांट थाना पहुंची। मांट थानाध्यक्ष निरीक्षक व महिला कांस्टेबल की अभिरक्षा में पीड़िता को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उसे बयान के लिए न्यायालय में एसीजेएम दीप्ति यादव के समक्ष पेश किया। न्यायालय में पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना को लेकर बयान दर्ज कराए। इसके बाद उसे पुलिस अभिरक्षा में घर भेज दिया।

चिकित्सकों ने सौंपी दुष्कर्म संबंधी रिपोर्ट
चिकित्सकों ने दुष्कर्म पीड़िता की दुष्कर्म संबंधी रिपोर्ट जांच अधिकारी मांट थानाध्यक्ष को सौंप दी है। यह जांच महिला अस्पताल की चिकित्सकों ने शनिवार को ही की थी। पुलिस ने इस रिपोर्ट को जांच में शामिल कर लिया है। महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीडी भाष्कर ने बताया कि हमने एक रिपोर्ट तुरंत ही दे दी थी। दूसरी रिपोर्ट जो स्लाइड की होती है, वह लैब को भेजी जाती है। डीएनए रिपोर्ट मथुरा से बाहर भेजी गई है।

चालक-परिचालक ने दी घटना की जानकारी
बस के चालक, परिचालक और एक अन्य क्लीनर ने रविवार देर शाम को पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी। उन्होंने पुलिस को अपने बयान दर्ज कराए। उनके यह बयान केस डायरी का अहम हिस्सा हैं। पीड़ित महिला ने अपनी तहरीर में सिर्फ क्लीनर रवि का ही नाम लिया है। 

जांच तेज गति से आगे बढ़ेगी
महिला के साथ चलती स्लीपर कोच बस में हुई दुष्कर्म की घटना की जांच को तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसके लिए जांच अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं। - गौरव ग्रोवर, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed