फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sexual harassment case not filed even after complaint from SSP in agra

एसएसपी से शिकायत के बाद भी दर्ज नहीं हुआ दुष्कर्म का मुकदमा, दहशत में पीड़ित परिवार

Sat, 05 Sep 2020 04:16 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Sep 2020 04:16 PM IST
सार

  • खेरागढ़ की 15 साल की किशोरी के साथ हुई थी घटना, पांच लोगों पर है आरोप
  • राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित ने एसएसपी से तलब की रिपोर्ट

विज्ञापन
sexual harassment case not filed even after complaint from SSP in agra
FIR

विस्तार

आगरा के खेरागढ़ क्षेत्र की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी को शादी में दावत खिलाने के बहाने ले जाकर दुष्कर्म के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बबलू कुमार से शिकायत के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। थाना पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। इससे पीड़ित परिवार में आक्रोश है। उधर, राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित ने मामले को संज्ञान लिया है। एसएसपी से रिपोर्ट तलब की है। 

विज्ञापन


खेरागढ़ क्षेत्र की 15 वर्षीय किशोरी से 45 दिन पहले दुष्कर्म हुआ था। किशोरी ने अपनी डायरी में दुष्कर्म की बात लिखी थी। इस पर मां को जानकारी हुई थी। पांच लोगों पर दुष्कर्म का आरोप था। थाने में शिकायत पर भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। 
विज्ञापन



इस पर गुरुवार को परिजन महफूज संस्था के समन्वयक नरेश पारस के साथ एसएसपी बबलू कुमार से मिले थे। नरेश पारस के मुताबिक, एसएसपी ने मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई का आश्वासन दिया था। मगर, शुक्रवार को भी मुकदमा दर्ज नहीं हो सका। इससे परिवारीजन दहशत में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें डर है कि आरोपी कुछ भी कर सकते हैं। पहले भी धमकी दी थी। मामले में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्य निर्मला दीक्षित ने भी संज्ञान लिया है। एसएसपी को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए कहा है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि मामले में कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

थाना सदर का मामला: दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेजा

थाना सदर क्षेत्र के मोहल्ले में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी राहुल को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। उसे गुरुवार की रात गिरफ्तार किया गया था। उधर, मोहल्ले में तनाव को देखते हुए पुलिस और पीएसी तैनात की गई है।  

आरोपी ने बताया कि वह बच्ची की बड़ी बहन को साथ लेकर जाना था। उसे सौ रुपये दिखाए थे, लेकिन वह लालच में नहीं आई। वह भाग गई। इस पर छोटी को लेकर गया था। उसे चॉकलेट खिलाने का लालच दिया था। 

उधर, पीड़ित बच्ची की हालत गंभीर है। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, इलाके में आरोपी के खिलाफ आक्रोश है। लोगों का कहना है कि आरोपी को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। तनाव को देखते हुए पुलिस के साथ ही पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed