फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sexual assaulted with woman after son hostage by three people in Eta

बेटे को बंधक बनाकर मां से गैंगरेप, फिर किया ऐसा कांड गांववाले भी हैरान

Tue, 28 Aug 2018 11:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Updated Tue, 28 Aug 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
sexual assaulted with woman after son hostage by three people in Eta
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मायके जा रही महिला के बेटे को बंधक बनाकर बोलेरो सवार तीन लोगों ने महिला से सामूहिक दुराचार किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी महिला से जेवरात और 13 हजार रुपये की नकदी लूट कर ले गए। महिला ने मामले की शिकायत एसएसपी को दर्ज कराई है।
विज्ञापन


एसएसपी ने कोतवाली नगर पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। अवागढ़ क्षेत्र निवासी महिला रक्षाबंधन पर पति और दो बेटों को साथ मायके जा रही थी। मायके जाने के लिए वह एक बोलेरो में बैठ गई। 
विज्ञापन


शहर के माया पैलेस चौराहा समीप महिला का पति छोटे बेटे को लेकर बोलेरो से उतरकर केले खरीदने लगा। इस दौरान महिला और उसका एक आठ वर्षीय बेटा गाड़ी में बैठे थे। तभी आरोपी बोलेरो गाड़ी भगा ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी महिला और उसके बेटे को रिजोर क्षेत्र के फतेहपुर और रजपुरा के बीच सुनसान जगह पर ले गए। यहां आरोपियों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 
 

मंत्री के भाई-भतीजे पर था साजिश का आरोप 

दुष्कर्म के बाद आरोपी महिला से जेवरात और तेरह हजार रुपये की नकदी भी लूट कर ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। होश में आने के बाद महिला ने देखा तो उसका बेटा बंधक बना था। 

महिला बेटे को मुक्त करा एक गांव पहुंची और उसने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी महिला के पति को दी। सूचना पर पति मौके पर पहुंच गया। 

पीड़िता ने एसएसपी को शिकायत दर्ज कराई है। एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने के लिए कोतवाली नगर पुलिस को आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed