{"_id":"619a8345f7564e68b165c303","slug":"sexual-assault-with-seven-year-old-girl-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज: घर में घुसकर नाबालिक बालिका से दुष्कर्म, किशोर ने दिया घटना को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज: घर में घुसकर नाबालिक बालिका से दुष्कर्म, किशोर ने दिया घटना को अंजाम
Mon, 22 Nov 2021 12:06 AM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज़ एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज़ एजेंसी, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:06 AM IST
सार
घर पर अकेली बालिका के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस को परिजनों ने तहरीर दी है। अभी तक किशोर पुलिस की पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज जनपद में ढोलना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर एक किशोर ने सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बालिका को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
घटना रविवार देर सायं की है। बालिका घर पर अकेली थी। परिजन खेतों पर काम करने के लिए गए हुए थे। मौका पाकर गांव का ही किशोर घर में घुस आयाऔर उसने बालिका को दबोच लिया। बालिका ने अपने को बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो पाई। किशोर ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी युवक मौके से भाग गया। बालिका ने चीख पुकार मचा दी जिससे ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। सूचना पर परिजन घर पहुंचे। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। थाना पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी डीके पंत भी घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
ग्रामीणों से पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद बालिका को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया की पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बालिका का परीक्षण कराया गया है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
आगरा में सांसद खेल स्पर्धा शुरू: केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने दिखाई हरी झंडी, मैराथन में दौड़े हजारों लोग