{"_id":"5f87d0200a004006d211c6f2","slug":"sexual-assault-with-girl-promise-for-marriage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवती से निकाह का वादा कर किया शारीरिक शोषण, अब दी चेहरा बिगाड़ने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से निकाह का वादा कर किया शारीरिक शोषण, अब दी चेहरा बिगाड़ने की धमकी
Thu, 15 Oct 2020 10:00 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 15 Oct 2020 10:00 AM IST
सार
सिकंदरा क्षेत्र की युवती एक टेलीकॉम कंपनी में नौकरी करती है। छत्ता क्षेत्र निवासी युवक भी उसी कंपनी में काम करता है। दो साल
पहले युवक से उसकी दोस्ती हो गई। बाद में युवक निकाह की कहने लगा। युवती का आरोप है कि युवक शारीरिक शोषण करने लगा।
जब भी परिवार से मिलाने की कहती, टालमटोल कर देता। तीन महीने पहले जिद करने पर साथ ले जाने को तैयार हुआ। मगर, परिवार
वालों से मिलवाया नहीं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना सिकंदरा में एक युवती ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। युवती का कहना है कि युवक ने निकाह का वादा किया। इसके बाद यौन शोषण करने लगा। निकाह की कहने पर टालमटोल करने लगा। बाद में चेहरा बिगाड़ने की धमकी दी। इससे वह दहशत में आ गई।
सिकंदरा क्षेत्र की युवती एक टेलीकॉम कंपनी में नौकरी करती है। छत्ता क्षेत्र निवासी युवक भी उसी कंपनी में काम करता है। दो साल पहले युवक से उसकी दोस्ती हो गई। बाद में युवक निकाह की कहने लगा। युवती का आरोप है कि युवक शारीरिक शोषण करने लगा। जब भी परिवार से मिलाने की कहती, टालमटोल कर देता। तीन महीने पहले जिद करने पर साथ ले जाने को तैयार हुआ। मगर, परिवार वालों से मिलवाया नहीं।
ये भी पढ़ें- महिला को जिंदा जलाकर मारने का मामलाः एसएसपी ने चौकी प्रभारी लाइन किए, एससी-एसटी मुकदमे की होगी जांच
विज्ञापन
एक महीने पहले पता चला कि उसका रिश्ता कहीं और तय हो गया है। इस बारे में पूछने पर कहा कि परिजन उससे निकाह नहीं करवाना चाहते हैं। इसके बाद निकाह करने से इंकार कर दिया। अब धमकी दे रहा था। युवक के परिजनों ने भी ठीक से बात नहीं की। पीड़िता ने बुधवार को सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी का कहना है कि विवेचना की जा रही है।

Trending Videos
दोनों परिवार में बातचीत शुरू
आरोपी युवक का अभी रिश्ता तय नहीं हुआ है। युवती का कहना था कि मुकदमे की जानकारी पर परिवार वाले आ गए। अब वह रिश्ते की बात कर रहे हैं। इसके लिए दोनों परिवारों में समझौते की कवायद को पंचायत चल रही है। दोनों परिवार फिर से पंचायत करेंगे।