फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sexual Assault With Girl Attempt To Suicide At Ssp Office Mathura

मथुरा: न्याय न मिलने पर दुष्कर्म पीड़िता ने एसएसपी दफ्तर के बाहर की आत्मदाह की कोशिश

Fri, 28 May 2021 06:19 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 28 May 2021 06:19 PM IST
सार

पीड़ित महिला ने एक कॉलेज के प्रोफेसर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। थाना हाईवे में दर्ज मुकदमे प्रोफेसर के भाई, पत्नी और दो दोस्त भी नामजद हैं। 

विज्ञापन
Sexual Assault With Girl Attempt To Suicide At Ssp Office Mathura
मथुरा का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में न्याय न मिलने पर दुष्कर्म पीड़िता ने शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय के बाहर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। ऐसा होते देख पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया। उसे एसएसपी के पास ले गए। यहां पर पीड़िता ने अपनी व्यथा बताई। एसएसपी ने आश्वस्त किया कि आरोपियों पर कार्रवाई होगी। कुछ देर बाद पीड़िता का वीडियो वायरल हुआ कि उसने जो कुछ एसएसपी कार्यालय पर किया, उसके लिए माफी मांगती हूं। उसे बहका दिया गया था।

विज्ञापन


सात मई को थाना हाईवे में पीड़िता ने एक कॉलेज के प्रोफेसर पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। प्रोफेसर के भाई, उसकी पत्नी और दोस्त पर मारपीट और बंधक बनाने का आरोप लगाते नामजद कराया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बुजुर्गों ने जोड़े टूटते रिश्ते: डीजे पर डांस को लेकर भिड़े बराती-घराती, लौटी बरात, सुलह के बाद दूसरे दिन हुए दुल्हन के सात फेरे
विज्ञापन
विज्ञापन


छह मई को शाम को राधापुरम एस्टेट के दो सेक्टर में प्रोफेसर ने अपने घर बुलाकर यह घटना की। बताया कि विधि की छात्रा के नाते प्रोफेसर घर पर बुलाकर उसे पढ़ाते थे। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ ही 164 के बयान भी दर्ज कर लिए। 
 

शुक्रवार को पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आत्मदाह की कोशिश की। हालांकि पुलिसकर्मियों ने उसे समय रहते रोक लिया। कुछ देर बाद ही पीड़िता को एक वीडियो वायरल हुआ। उसमें पीड़िता कह रही है कि उसे बहकाकर एसएसपी कार्यालय पर ऐसा कृत्य करने के लिए कहा गया था। इसके लिए माफी मांगती हूं, ऐसे आगे नहीं करूंगी। 

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि पुलिस लगातार पीड़िता के मामले में गंभीरता से कार्य कर रही है। फिर भी पीड़िता ने ऐसा कदम उठाया है। जल्द ही पीड़िता के मामले में आगे कार्रवाई करते हुए आरोपी पकड़े जाएंगे। 

पीड़ित महिला ने एक कॉलेज के प्रोफेसर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। थाना हाईवे में दर्ज मुकदमे प्रोफेसर के भाई, पत्नी और दो दोस्त भी नामजद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed