फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Danch At Dj And Dispute With Groom Beat Barat Return

बुजुर्गों ने जोड़े टूटते रिश्ते: डीजे पर डांस को लेकर भिड़े बराती-घराती, लौटी बरात, सुलह के बाद दूसरे दिन हुए दुल्हन के सात फेरे

Fri, 28 May 2021 12:12 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 28 May 2021 12:12 PM IST
सार

दूल्हा और उसके परिवारीजनों के साथ भी मारपीट से नाराज होकर बरात लौट गई। ग्राम प्रधान और गांव के बड़े बुजुर्गों के समझाने पर दूसरे दिन दूल्हा और उसके परिवार के लोग आए, तब कहीं जाकर फेरे पड़े।

विज्ञापन
Danch At Dj And Dispute With Groom Beat Barat Return
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बरहन थाना क्षेत्र के गांव अमानबाद के मजरा नगरिया में बुधवार को आई बरात में डीजे पर डांस के दौरान बराती और घरातियों में मारपीट हो गई। दूल्हा और उसके परिवारीजनों के साथ भी मारपीट से नाराज होकर बरात लौट गई। ग्राम प्रधान और गांव के बड़े बुजुर्गों के समझाने पर दूसरे दिन दूल्हा और उसके परिवार के लोग आए, तब कहीं जाकर फेरे पड़े।

विज्ञापन

कहासुनी के बाद भिड़े घराती-बराती
गांव नगरिया निवासी सियाराम की पुत्री की बरात बुधवार को मथुरा के राया थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुरा से आई थी। रात्रि में बरात चढ़ाई के बाद जयमाल के दौरान लोग डीजे पर डांस कर रहे थे, तभी एक दूसरे को धक्का देने पर विवाद हो गया। कहासुनी के साथ ही बराती और घराती भिड़ गए। इनके बीच मारपीट हो गई। इस दौरान दूल्हा दिलीप और उसके पिता और भाई से भी मारपीट का आरोप है। जिससे नाराज होकर रात में भी बरात बगैर फेरे के लिए लौट गई। इस बीच किसी ने 100 नंबर डॉयल कर पुलिस को जानकारी दी। 
विज्ञापन

 

बड़े बुजुर्गों ने समझाकर कराई शादी
हालांकि पुलिस के पहुंचने तक बरात जा चुकी थी। गुरुवार की सुबह प्रधान रामवीर गौतम और अन्य बड़े बुजुर्गों ने समझाकर दूल्हा और उसके परिवार के अन्य लोगों को बुलाया। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन के फेरे पड़े। फिर दुल्हन की विदाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हन की विदाई

प्रधान ने बताया कि डांस के दौरान युवकों में झगड़ा हो गया था। गुस्से में बरात लौट गई थी। दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया गया है। सकुशल शादी और दुल्हन की विदाई हो गई है। 

 

ये भी पढ़ें- डॉक्टर के घर लूटकांड: पहले रेकी फिर लूट की वारदात, बदमाशों ने सर्विलांस से बचने के लिए बनाई थी पूरी प्लानिंग


आगरा: मरीजों से अधिक बिल वसूलने पर चार अस्पतालों को नोटिस, पक्ष रखने को मिली 24 घंटे की मोहलत

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed