फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sexual assault with 11 year old girl by cousion brother in mainpuri

रिश्ते हुए शर्मसारः स्कूल से लौट रही बालिका से चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म

Fri, 04 Oct 2019 12:39 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 04 Oct 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
sexual assault with 11 year old girl by cousion brother in mainpuri
सांकेतिक तस्वीर
कुरावली में स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रही बालिका को बुधवार की दोपहर चचेरा भाई धोखे से खेत में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी बालिका को लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग निकला। जानकारी होने के बाद परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 11 वर्षीय बालिका एक विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा है। बुधवार की दोपहर एक बजे वह छुट्टी के बाद घर लौट रही थी। तभी रास्ते में 15 वर्षीय चचेरा भाई मिल गया। 
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार उसने बालिका से कहा कि पिता उसे खेत पर बुला रहे हैं। इतना कहकर उसे साइकिल पर बैठा लिया। बाजरा के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बालिका की हालत बिगड़ने पर आरोपी बालिका को खेत में छोड़कर भाग निकला। खून से लथपथ बालिका घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। आनन फानन में परिजनों ने छात्रा को निजी चिकित्सक से उपचार दिलाया। बुधवार देर रात वह शिकायत लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी। 
 
मामले को दबाने के लिए चली पंचायत
बालिका के साथ चचेरा भाई द्वारा दुष्कर्म की घटना के बाद पहले तो परिजन मामले को दबाए रहे। इसके बाद मामले में समझौता को लेकर दोनों पक्ष के बीच पंचायत होती रही। जब कोई नतीजा नहीं निकला तो पीड़िता को लेकर बुधवार देर शाम परिजन थाने पहुंचे। पुलिस ने बालिका का मेडिकल कराया है।
 
कुरावली इंस्पेक्टर शिवकुमार चौहान ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed