{"_id":"5be1406cbdec2269b8463db6","slug":"sexual-assault-from-five-years-old-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक किशोर ने पांच वर्षीय बालिका से किया दुष्कर्म, हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक किशोर ने पांच वर्षीय बालिका से किया दुष्कर्म, हालत बिगड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:49 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी में एक पांच वर्षीय बालिका के साथ गांव के ही किशोर ने दुष्कर्म किया। बालिका की हालत बिगड़ने के बाद मामला सामने आया। उसे गंभीर हालत में सैफई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन
मैनपुरी के एक गांव में सोमवार दोपहर लगभग दो बजे एक किशोर ने बालिका को बहाने से बुलाया। उसे बेर तोड़कर खाने के लिए राजी किया और गांव से बाहर लेकर चला गया। उसने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
बालिका की हालत बिगड़ी, तो परिजनों को पूरी घटना की जानकारी हुई। बालिका को तत्काल सैफई उपचार के लिए ले गए। परिजनों ने सोमवार देर रात थाने में तहरीर दी। सूचना के बाद पुलिस सक्रिय हुई और किशोर को तत्काल पकड़ लिया।
विज्ञापन
इस घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश और तनाव है। किसी भी अप्रिय घटना को देखते हुए पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।