फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sexual Assault case With Minor Girl Women Protest in Etah

बालिका से सामूहिक दुष्कर्म के बाद फूटा महिलाओं का गुस्सा, घेरा थाना, थानाध्यक्ष से नोकझोंक

Wed, 28 Aug 2019 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 28 Aug 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Sexual Assault case With Minor Girl Women Protest in Etah
महिला मोर्चा ने गांव से जुलूस निकालकर किया थाने का घेराव - फोटो : अमर उजाला
अवागढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव विगत बीते शनिवार को नौ साल की बालिका से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर मंगलवार को महिलाएं भड़क उठीं। महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए थाने पर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


इस दौरान महिलाओं की थानाध्यक्ष से नोंकझोंक भी हुई। सूचना पर पहुंचे एएसपी क्राइम ने ज्ञापन प्राप्त कर आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र करने का आश्वासन देकर महिलाओं को शांत किया। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात घर के बाहर सो रही नौ साल की बालिका को बदमाश उठाकर ले गए और जंगल में सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद से ही बालिका की हालत नाजुक हैं और उसका अलीगढ़ में उपचार चल रहा है। दुष्कर्म की घटना के बदमाशों ने मंदिर में सो रहे साधु के साथ मारपीट कर लूटपाट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मासूम बच्ची को घर से उठा ले गए बदमाश, खेत में किया सामूहिक दुष्कर्म, हालत गंभीर
 

मामले में पीड़िता के ताऊ ने दो अज्ञात बदमाशों और साधु ने तीन बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि घटना के तीन दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मंगलवार को गांव की महिलाओं ने महिला मोर्चा मातृ शक्ति की अध्यक्ष आशा राघव के नेतृत्व में गांव से थाने तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। 

इस दौरान महिलाओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी और फांसी की मांग के साथ पुलिस-प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। कोतवाली पर जुलूस के बाद महिलाओं ने धरना दिया।

थानाध्यक्ष अजीत सिंह ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं उग्र हो गईं। उन्होंने कहा कि तीन दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है। यदि जल्द बदमाशों को नहीं पकड़ा गया तो थाने पर अनशन किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें: पति का एनकाउंटर करने की धमकी देकर पत्नी से दो दरोगाओं ने किया दुष्कर्म, हुई गर्भवती

बाद में थाने पहुंचे एएसपी क्राइम राहुल कुमार ने महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत किया। साथ ही आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। ओमवती, विमलेश, पुष्पादेवी, अनीता शर्मा, सुमन चौहान, बिट्टो, सीमा, सुमन, गुड्डी, रजनी, आशा, सुषमा पाठक, बेबी गिरी, कमलेश भदौरिया, रंजना शर्मा, कैलाश, शकुंतला देवी, भूदेवी, भूरी, पूजा, मंजू, कुसुम, रेशम, माया, पूरन, काजल समेत तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed