फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Police Daroga Rape With Women and Made Video Crime News in Hindi

पति का एनकाउंटर करने की धमकी देकर पत्नी से दो दरोगाओं ने किया दुष्कर्म, हुई गर्भवती

Thu, 11 Jul 2019 02:51 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 11 Jul 2019 02:51 PM IST
विज्ञापन
Up Police Daroga Rape With Women and Made Video Crime News in Hindi
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
एटा के थाना अवागढ़ में तैनात दो दरोगाओं पर एक महिला ने दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाने और उसके पति को मुठभेड़ में मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।  पीड़ित महिला गर्भवती हो गई है। महिला और उसके पति ने एसएसपी कार्यालय में दरोगाओं की शिकायत की है। मामले की जांच सीओ जलेसर को सौंप दी गई है। 
विज्ञापन


थाना अवागढ़ क्षेत्र के एक व्यक्ति ने एएसपी संजय कुमार को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसके खिलाफ एक मामले का वारंट जारी हुआ था। वो उसे निरस्त कराने को पैसों का इंतजाम करने के लिए दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। 
विज्ञापन


वो जब दिल्ली था उसी दौरान अवागढ़ थाने में तैनात एक दरोगा उसके घर आया और पूछताछ करने के बाद उसकी पत्नी का नंबर ले गया। इसके बाद बात करने के लिए पत्नी को कमरे पर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दरोगाओं ने उसका वीडियो भी बना लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

कई बार किया दुष्कर्म

दरोगा के साथ कमरे में उसका एक और दरोगा साथी रहता था, उसने भी पत्नी को कमरे पर कई बार बुलाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर वह लोग मुठभेड़ में उसे मारने की धमकी देते थे। पीड़ित ने बताया कि इस दौरान उसकी पत्नी गर्भवती हो गई। 

इसकी जानकारी जब उसे हुई तो पत्नी से सच बताने को कहा, इस पर उसने पूरी घटना बताई। इस पर जब उसने शिकायत करने की बात की तो दोनों दरोगा ने उसे और उसकी पत्नी को एटा बुलाया और जबरन गाड़ी में बैठा लिया। 

इसके बाद खाली स्टांप पर उनके हस्ताक्षर करा लिए। पीड़ित ने एएसपी संजय कुमार से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। मामले की जांच सीओ जलेसर को सौंप दी गई है। 

अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार का कहना है कि महिला और उसके पति की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लिया गया है। सीओ जलेसर जांच कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने पर संबंधित दरोगाओं पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed