फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sexual Abuse With Six Year Old Girl In Pinahat

आगरा: घर के बाहर खेल रही मासूम से रिश्ते के मामा ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Wed, 15 Dec 2021 11:31 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 15 Dec 2021 11:31 AM IST
सार

पुलिस ने आरोपी को चंबल नदी के पास से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष पिनाहट प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
Sexual Abuse With Six Year Old Girl In Pinahat
आगरा पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिनाहट क्षेत्र के एक मोहल्ले की छह वर्षीय बालिका के साथ पड़ोस के युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी रिश्ते में बालिका का मामा लगता है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चंबल नदी के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन

घर के बाहर खेल रही थी मासूम
बालिका की मां ने पुलिस को बताया कि सोमवार को दिन में करीब तीन बजे उसकी छह वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि पड़ोसी, जो कि रिश्ते में बालिका का मामा लगता है, वह लकड़ियों का गट्ठर उठवाने के बहाने बालिका को बुलाकर खेत पर ले गया और दुष्कर्म किया। रोती हुई बालिका घर पहुंची और युवक की करतूत घरवालों को बताई। इसके बाद बेटी को लेकर महिला थाने पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी लक्ष्मण सिंह के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। मंगलवार की सुबह पुलिस ने आरोपी को चंबल नदी के पास से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष पिनाहट प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed