फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sex Racket hotel which was sealed a month back was running debauchery in firozabad

सेक्स रैकेट: जिस होटल को एक माह पहले किया गया था सील वहां चल रही थी अय्याशी, पुलिस को देख छूटे पसीने

Mon, 17 Apr 2023 05:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Apr 2023 05:52 PM IST
सार

होटल में एक माह पहले ही छापा मारा गया था। लाइसेंस ने होने पर होटल को सील कर दिया गया था, लेकिन यहां फिर से अय्याशी का अड्डा शुरू हो गया था। 
 

विज्ञापन
Sex Racket hotel which was sealed a month back was running debauchery in firozabad
hotel sex racket (सांकेतिक फोटो)

विस्तार

फिरोजाबाद के टूंडला में एक माह पहले छापे के दौरान बिना लाइसेंस के संचालित हो रहे होटल पर लगाई गई सील को तोड़कर फिर से गंदा काम शुरू कर दिया गया था। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने छापा मारा। छापे की जानकारी मिलते ही होटल में भगदड़ मच गई। होटल में मौजूद युवक और युवतियां वहां से भाग निकले। पुलिस ने होटल संचालक व सहयोगियों के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज किया है। होटल को फिर से सील किया गया है।
विज्ञापन

यहां पर है होटल

आगरा हाईवे स्थित होटल रॉकऑन पर एक माह पूर्व देहव्यापार की सूचना पर एसडीएम ने पुलिस के साथ छापा मारा था। इस दौरान होटल में कुछ युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले थे, जिन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया था। इसके साथ ही होटल के कागजात आदि न होने पर सराय अधिनियम के तहत होटल को सील कर दिया गया था। रविवार सायं एसडीएम सत्येंद्र सिंह को जानकारी मिली कि इस होटल में देहव्यापार चल रहा है। होटल में लड़के और लड़कियां मौजूद हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पति की मौत के बाद जेठ बना पापी: छोटे भाई की विधवा पत्नी पर आया दिल, कर बैठा शर्मनाक हरकत; सास बोली-चुप रह
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सूचना पर की छापामार कार्रवाई

सूचना पर एसडीएम और सीओ ने तत्काल इंस्पेक्टर वीपी सिंह को जांच करने के लिए कहा। मौके पर पहुंची पुलिस को होटल में लड़के-लड़कियां मिले। पुलिस को देखकर भाग गए। होटल पर लगाई सभी सील तोड़ दी गई थी। इंस्पेक्टर वीपी सिंह ने होटल संचालक रूपकेश त्यागी निवासी फिरोजाबाद, रिंकू यादव, जयप्रकाश यादव निवासी मोहम्मदाबाद व गुलशन बघेल निवासी पचोखरा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके साथ ही लेखपाल प्रबल प्रताप सिंह ने होटल पर फिर से सील लगाई है।

ये भी पढ़ें - लंदन वाली गर्लफ्रेंड से चक्कर: FB से ऐसे जाल में फंसा फाइव स्टार होटल का सुपरवाइजर, रकम ही नहीं गंवा बैठा...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed