फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sewer line will be laid in the city with three hundred crores

Agra News: शहर में तीन सौ करोड़ से बिछाई जाएगी सीवर लाइन

Thu, 17 Aug 2023 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 17 Aug 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Sewer line will be laid in the city with three hundred crores
कासगंज। शहर के लोगोंं को जल्द ही जलभराव एवं गंदे पानी की निकासी की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद बंधी है। शासन ने सीवर लाइन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। लाइन बिछाने के लिए 300 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन



पालिका अध्यक्ष मीना बोहरे उनके पति पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेंद्र बोहरे ने संयुक्त रूप से पत्रकारों को बताया कि पूर्व में उनके कार्यकाल में शहर में सीवर लाइन बिछाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इस प्रस्ताव को प्रदेश सरकार ने अपनी मंजूरी दे दी है। इसके अलावा शहर में तीन ओवर हैड टैंक बनाए जाएंगे। जहां आवश्यकता होगी वहां पाइप लाइन विछाई जाएगी। शहर की सभी सड़कों को गडढ़ा मुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन


नगर पालिका के पेंशनर का 2.72 करोड़ बकाया था उसमें से 28 लाख का भुगतान किया गया है। जल्द ही शेष बकाया भुगतान कराया जाएगा। ठेका कर्मियों को मिलने वाले मानदेय में भ्रष्टाचार रोकने के लिए खाते में धन भेजने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने पालिका में तीन माह के कार्यकाल की उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोगों की पेयजल समस्या को दूर करने के लिए काफी समय से बंद पडे़ 80 हैंडपंपों की मरम्मत एवं 5 हैंडपंपों की रीबोर पालिका ने कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलभराव की समस्या को देखते हुए जेसीबी के माध्यम से शहर के नालों की दो बार सफाई कराई जा चुकी है। सहावर गेट का नाला पांच साल से साफ नहीं हुआ था। इस नाले को साफ कराया गया है। इसके अलावा शहर में पुलियों के निर्माण, नालों की दीवारों के निर्माण, कांवड़ियों की सुविधा के लिए सड़कों और गड्ढों की मरम्मत, प्रकाश की व्यवस्था सहित अन्य कार्य कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed