फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sewer came out of taps instead of Gangajal vomiting came from foul smell

Agra: गंगाजल की जगह नलों से निकला सीवर, दुर्गंध से आईं उल्टियां

Tue, 21 Mar 2023 01:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 21 Mar 2023 01:33 PM IST
सार

 गंगाजल की जगह जब नलों से बदबूदार पानी आया, तो लोग हैरान रह गए। आलम ये था कि पानी में आ रही दुर्गंध से उल्टियां तक हो गईं।
 

विज्ञापन
Sewer came out of taps instead of Gangajal vomiting came from foul smell
नल से निकला दूषित पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के पुनिया पाड़ा, घास की मंडी, अहीर पाड़ा में जिन नलों से गंगाजल निकलना चाहिए, वहां से सीवर निकल रहा है। इसकी दुर्गंध से उल्टियां हो गईं। एक हजार से अधिक परिवार पानी खरीद कर पी रहे हैं। शिकायत के बाद भी जलकल विभाग से कर्मचारी नहीं पहुंचे। इसके विरोध में सोमवार को क्षेत्रीय लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

गोकुल पुरा में परेशान लोग

गोकुल पुरा में पानी की परेशानी खत्म नहीं हो रही। पहले 10 हजार से अधिक घरों में पानी नहीं पहुंच रहा था। होली पर जलकल विभाग ने बूस्टर पंप लगाए। इससे पानी पहुंचा, लेकिन वह पीने लायक नहीं। सीवर की दुर्गंध आ रही है। पुनिया पाड़ा निवासी संतोष कठेरिया, बीरपाल शर्मा, रश्मि तिवारी ने बताया कि सीवर व पानी की लाइन भूमिगत हैं। पानी की लाइन लीक होने से सीवर मिल गया। तीन दिन से शिकायत करते-करते थक गए, लेकिन जलकल अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रहा। विजय वर्मा और राजू ने बताया कि लोग दूषित सप्लाई से बीमार पड़ सकते हैं। रोज 100 रुपये का पानी खरीदना पड़ रहा है। जो गरीब हैं वो क्या करें। मजबूरी में दूषित पानी पीकर बीमार पड़ रहे हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP News: आगरा जिला अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम,  गंदे शौचालय-खराब लिफ्ट; खुद व्यवस्थाएं देख रह गए हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

बीमार पड़ रहे लोग

पुनिया पाड़ा शनिदेव मंदिर के पीछे रहने वाले पप्पू यादव और ध्रुव शर्मा ने बताया कि सीवर के पानी से नहाने के कारण कई लोग बीमार पड़ चुके हैं। बच्चों को पानी से उल्टियां हो गईं। अब स्कूल नहीं जा पा रहे। जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। यह स्थिति तब है जब गंगाजल प्रोजेक्ट पर चार हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च हो चुका है। फिर भी लोग साफ पानी को तरस रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed