फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   deputy cm brajesh pathak inspection of agra district hospital Surprised to see the arrangements

UP News: आगरा जिला अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम,  गंदे शौचालय-खराब लिफ्ट; खुद व्यवस्थाएं देख रह गए हैरान

Tue, 21 Mar 2023 01:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 21 Mar 2023 01:19 PM IST
सार

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने टोंटी से पानी पीया। बेड लीवर चलाकर व्यवस्थाएं परखीं और मरीजों से भी हाल जाना।
 

विज्ञापन
deputy cm brajesh pathak inspection of agra district hospital Surprised to see the arrangements
जिला अस्पताल पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पीने का पानी को चैक किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिला अस्पताल में गंदे शौचालय, टूटी टाइल्स और खराब लिफ्ट देखकर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक भड़क गए। करीब 15 मिनट के निरीक्षण में प्रमुख चिकित्साधिकारी को सफाईकर्मी का वेतन काटने के निर्देश दिए। सुधार करवाने की हिदायत देते हुए सात दिन बाद फिर से हालात परखने के लिए आने की भी बात कही।
विज्ञापन


शाम करीब पौने छह बजे उप मुख्यमंत्री जिला अस्पताल पहुंचे। ओपीडी भवन पहुंचे तो यहां लिफ्ट खराब थी। नाराज होते हुए प्रमुख अधीक्षिका से कहा कि लिफ्ट खराब है, मरीजों को ऊपरी मंजिल पर जाने में दिक्कत होगी। इसे ठीक क्यों नहीं कराया, इस पर उन्हें बताया कि ऑर्डर दे दिया है। इसी सप्ताह ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन


यहां से ऑक्सीजन प्लांट और अग्निशमन प्लांट का हाल देखा। अग्निशमन प्लांट की भी अपडेट जानी। यहां से इमरजेंसी गए और प्रभारी डॉ. केसी धाकड़ से मरीजों के बारे में जानकारी की। बेड पर लेटी मरीज से उसका हालचाल जाना और बेड लीवर चलाकर व्यवस्था भी परखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से शौचालय गए तो वह बेहद गंदा था, टाइल्स उखड़ी हुई थी। काई जमी हुई थी। इस पर नाराज हुए और कहा कि टाइल्स ठीक करवाते हुए साफ-सफाई रखें। संबंधित कर्मचारी को नोटिस देकर वेतन भी काटा जाए। आरओ से पानी पीकर गुणवत्ता भी परखी। उन्होंने प्रमुख अधीक्षिका से सात दिन में व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएं, मैं फिर से निरीक्षण करने आऊंगा। प्रमुख अधीक्षिका डाॅ. अनीता शर्मा ने बताया कि उप मुख्यमंत्री की बताई खामियों को जल्द ठीक करवाया जाएगा।

ये भी पढ़ें - बेसिक स्कूलों में परीक्षा या मजाक: शिक्षकों को लाने पड़े पेपर, आधा घंटा बाद शुरू हुई परीक्षा
 

deputy cm brajesh pathak inspection of agra district hospital Surprised to see the arrangements
जिला अस्पताल पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक शौचालय के बाहर गंदगी देखकर भड़क गए। - फोटो : अमर उजाला

पीपीपी मॉडल से विकसित करेंगे सुविधाएं

सिकंदरा स्थित पुरुषोत्तमदास सावित्रीदेवी कैंसर केयर एंड रिसर्च सेंटर में पैट-सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण करते हुए उप मुख्यमंत्री डॉ. बृजेश पाठक ने कहा कि यहां पैट सीटी स्कैन मशीन लगने से कैंसर मरीजों के लिए बहुत बड़ी सुविधा है। ऐसी ही सुविधाएं आगरा के सरकारी अस्पतालों में भी पीपीपी मॉडल से की जाएंगी। कैंसर के मरीजों के इलाज के लिए लखनऊ में भी अलग से कैंसर इंस्टीट्यूट खोला गया है। आगरा हमारी प्राथमिकता में है, यहां के विकास और संसाधनों के लिए कार्य कर रहे हैं। यहां जल्द बड़ा कार्यक्रम करने जा रहे हैं। अस्पताल निदेशक डॉ. संदीप अग्रवाल ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ. डीके हाजरा, प्रो. केसी सिंघल, डॉ. नरेंद्र देव, डॉ. आईएमए अध्यक्ष डॉ. ओपी यादव, डॉ. आरसी मिश्रा, डॉ. पंकज नगायच, डॉ. पारुल अग्रवाल, डॉ. वरुण अग्रवाल, डॉ. हेमंत गोयल, डबी सरीन, रंजना बंसल, सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।

एसएन में प्रस्तवित है पैट सीटी स्कैन मशीन

एसएन मेडिकल कॉलेज में पैट सीटी स्कैन मशीन पीपीपी मॉडल से संचालित करने के लिए प्रस्तावित है। इसका प्रस्ताव शासन को भी भेज दिया है, जिस पर मंजूरी मिल गई है। भविष्य में एसएन में भी ये सुविधा मिलेगी, जिससे कैंसर समेत अन्य मर्ज के मरीजों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed