फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Severe traffic jam caused by closure of Idgah-Kheria ROB in agra

ईदगाह-खेरिया आरओबी बंद: दिनभर वाहनों की कतार, स्कूलों की छुट्टी पर हुआ बुरा हाल; वैकल्पिक मार्ग भी बना मुसीबत

Sat, 17 Oct 2026 08:18 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 17 Oct 2026 08:18 PM IST
सार

ईदगाह-खेरिया रेलवे ओवरब्रिज बंद होने से शनिवार को ट्रैफिक व्यवस्था गड़बड़ा गई। दिनभर लोग जाम से जूझते रहे। स्कूलों की छुट्टी के बाद तो हाल और बुरा हो गया। वाहनों की कतार लग गई। बच्चे भी जाम में फंसकर परेशान हो उठे।

विज्ञापन
Severe traffic jam caused by closure of Idgah-Kheria ROB in agra
आरओबी बंद होने से लगा जाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में ईदगाह-खेरिया रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) बंद होते ही शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। जिस रास्ते से लोग महज 10 मिनट में अपने गंतव्य तक पहुंच जाते थे, वहां अब घंटों जाम से जूझना पड़ा। रेलवे की ओर से सुझाए गए वैकल्पिक मार्ग बारह खंबा पर बदहाली, धूल के गुबार और कीचड़ ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। शनिवार की सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्कूल जाने वाले बच्चों के वाहन भी जाम में फंसे रहे। उधर, रुई की मंडी-शाहगंज रेलवे फाटक पर ट्रेन गुजरने के दौरान यातायात थमने से जाम की स्थिति और विकराल हो गई। रास्ता बंद होने से परेशान लोग संकरी गलियों से निकलने लगे। दूसरी ओर हालात ऐसे बने कि आरपीएफ की मौजूदगी में लोगों ने आरओबी की रोक फांदकर पैदल ही दूसरी ओर निकलना शुरू कर दिया। यातायात संभालने के लिए आरपीएफ और पुलिस तैनात रही, जबकि नगर निगम की टीम ने कुछ स्थानों से अतिक्रमण हटाया।
विज्ञापन


विज्ञापन


बारह खंबा के बदहाल रास्ते ने बढ़ाईं दुश्वारियां, धूल-कीचड़ से लोग परेशान
ईदगाह-खेरिया आरओबी बंद होने के बाद रेलवे की ओर से वैकल्पिक मार्ग के तौर पर बारह खंबा डबल फाटक संख्या-75 से आवागमन का रास्ता सुझाया गया है। अर्जुन नगर तिराहे से होकर गुजरने वाले इस मार्ग की हालत पहले से ही खराब है। सड़क पर कीचड़ और धूल के गुबार के बीच वाहन चालकों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहनों की संख्या बढ़ने से रास्ते पर जाम की स्थिति बन गई। लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि वे किस रास्ते से निकलें। दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
Trending Videos

रुई की मंडी-शाहगंज फाटक बंद होने से घंटों थमा यातायात 
ईदगाह-खेरिया आरओबी बंद होने से पहले ही शहर के कई मार्गों पर यातायात का दबाव बना हुआ था। ऐसे में रुई की मंडी-शाहगंज रेलवे फाटक पर ट्रेन गुजरने के कारण रास्ता बंद होने से जाम की स्थिति और गंभीर हो गई। दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों के वाहन भी इसमें फंसे रहे। नौकरी और जरूरी काम के लिए निकले लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।

इन इलाकों के लोगों का होता है आवागमन
ईदगाह-खेरिया आरओबी से ख्वाजा की सराय, अर्जुन नगर, अवधपुरी, अजीत नगर, शिव नगर, कमाल खां, नरीपुरा, धनोली, मलपुरा, अकोला, खेरागढ़, जगनेर, कागारौल और तांतपुर समेत कई क्षेत्रों के लोग आवागमन करते हैं। इस मार्ग से ईदगाह, नामनेर, माल रोड, ग्वालियर रोड, एमजी रोड, फतेहाबाद, शमशाबाद, रोहता, मधुनगर और राजपुर चुंगी की ओर भी पहुंचा जाता है। स्थानीय बाजार कमेटियों के अनुसार, क्षेत्र में करीब 400 दुकानें और 450 मोहल्ले हैं। आसपास के दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों का आवागमन भी इसी आरओबी से होता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed