फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Severe punishment should be given to the killers of Jain Muni

Agra News: जैन मुनि के हत्यारों को दी जाए कड़ी सजा

Thu, 20 Jul 2023 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 20 Jul 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Severe punishment should be given to the killers of Jain Muni
कासगंज। कर्नाटक में जैन आचार्य काम कुमार नंदी की निर्मम हत्या को लेकर जैन समाज में आक्रोश है। समाज के लोगों ने काली पट्टी बांध कर विरोध किया। समाज के लोगों ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

समाज के लोगों ने ज्ञापन के माध्यम से जैन मुनि की हत्या के आरोपियों को गिरफ़्तार कर फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर जल्द से जल्द और सख्त से सख्त सजा दिलाने, जैन संतों के पैदल विहार में सुरक्षा उपलब्ध करवाने, देश के प्रत्येक राज्य में जैन श्रमण संस्कृति आयोग का गठन करने, पैदल विहार करने वाले सर्व समाज के संतों के लिए हर 20 किलोमीटर पर सामुदायिक आश्रय स्थल बनाने सहित देश भर के जैन समाज के मंदिरों और धर्मशालाओं के संरक्षण के लिए राष्ट्रीय जैन कल्याण आयोग का गठन करने की मांग की। इससे पूर्व समाज के लाेगों ने नदरई गेट जैन मंदिर से जुलूस निकाला। जुलूस बारहद्वारी, बिलराम गेट बाजार होता हुआ तहसील परिसर पहुंचा। जहां एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

इस दौरान कमेटी अध्यक्ष आकाश जैन, महामंत्री मोहित कुमार जैन, संत कुमार जैन,सुरेंद्र कुमार जैन,नवीन जैन,राजीव कुमार जैन,अनिल जैन(पंडितजी), लीना जैन,मीना जैन,रंजना जैन,शिल्पी जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed