फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Several trains passing through Tundla canceled due to cyclonic storm Yas

चक्रवाती तूफान यास को लेकर टूंडला से गुजरने वाली कई ट्रेनें हुई रद्द

Tue, 25 May 2021 10:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Several trains passing through Tundla canceled due to cyclonic storm Yas
टूंडला (फिरोजाबाद)। महाराष्ट्र और गुजरात में आए ताउते तूफान के बाद पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान यास के खतरे को लेकर रेल प्रशासन ने कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया है।इन ट्रेनों के रद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

एनसीआर प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा के अनुसार रेल प्रशासन ने हावड़ा से चलने वाली 02301, नई दिल्ली से चलने वाली 02302 पूर्वा एक्सप्रेस, हावड़ा से चलने वाली 02311 कालका मेल को अपने प्रारंभिक स्टेशन से आज (बुधवार) रद्द कर दिया है। वहीं 02312 कालका मेल मंगलवार को रद रही। हावड़ा से चलने वाली 02381 पूर्वा एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को, 02382 नई दिल्ली से मंगलवार को, हावड़ा से चलने वाली 02385 हावड़ा-जोधपुर बुधवार को अपने प्रारंभिक स्टेशन पर रर कर दिया है।
विज्ञापन

वहीं, जोधपुर से चलने वाली 02386 जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस मंगलवार को एवं सियालदाह से चलने वाली 02987 सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस बुधवार एवं बृहस्पतिवार तथा अजमेर से चलने वाली 02988 अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से मंगलवार एवं बुधवार को रद्द रहीं। टूंडला आने वाली ये सभी ट्रेनें रद्द होने के चलते दिल्ली और कानपुर की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed