{"_id":"6aa0e297fbdf28d2b6011af8","slug":"several-of-58-unrecognized-schools-found-open-a-day-after-closure-orders-students-to-be-shifted-to-nearby-rec-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: न जुर्माने का डर, न बंदी के आदेश की परवाह; गैर मान्यता प्राप्त स्कूल अगले दिन भी खुले मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: न जुर्माने का डर, न बंदी के आदेश की परवाह; गैर मान्यता प्राप्त स्कूल अगले दिन भी खुले मिले
Wed, 09 Sep 2026 10:07 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 09 Sep 2026 10:07 AM IST
सार
आगरा में बंद करने के आदेश के अगले दिन फतेहाबाद और फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में कई गैर मान्यता प्राप्त स्कूल संचालित मिले। बेसिक शिक्षा विभाग ने 58 स्कूलों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है और अब वहां पढ़ रहे बच्चों को आसपास के मान्यता प्राप्त स्कूलों में शिफ्ट करने की तैयारी है।
विज्ञापन
फतेहाबाद के प्रयाग देवी इंटर कॉलेज के विद्यार्थी स्कूल के बाहर पढ़ाई करते छात्र,
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेसिक शिक्षा विभाग के 58 गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को तत्काल बंद कराने के आदेश के अगले दिन ही हवा निकल गई। फतेहाबाद और फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में आदेश के बावजूद कई स्कूल संचालित मिले। इनमें पड़ताल में फतेहाबाद के प्रयाग देवी इंटर कॉलेज और एलएस डिफेंस स्कूल, जबकि फतेहपुर सीकरी के श्री रामशरण पब्लिक स्कूल, तेहरा रावत और श्रीराम बाल विद्या मंदिर संचालित मिला।
स्कूल संचालकों से बातचीत की तो बताया कि मान्यता का प्रोसेस चल रहा है तो किसी ने मान्यता होने का दावा किया। फतेहपुर सीकरी के तेहरा रावत स्थित श्री रामशरण पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मुन्नीलाल कुशवाहा ने बताया कि विद्यालय का पुराना भवन क्षतिग्रस्त होने के कारण करीब 200 मीटर दूर दूसरे भवन में स्कूल संचालित किया जा रहा है। विद्यालय की मान्यता समेत अन्य सभी अभिलेख पूरे बताए। 7 सितंबर को बीएसए ने जिले में बिना मान्यता संचालित 58 स्कूलों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को इन स्कूलों का संचालन तत्काल बंद कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विद्यार्थियों को पास के स्कूलों में किया जाएगा ट्रांसफर
बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि स्कूलों को तत्काल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। इन स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को आसपास के मान्यता प्राप्त स्कूलों में शिफ्ट करने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए विभाग तैयारी कर रहा है।