फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Several districts registered one-sided victories in the sub-junior boys' football tournament.

Agra News: सब-जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता में कई जिलों ने दर्ज की एकतरफा जीत

Tue, 08 Sep 2026 02:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Several districts registered one-sided victories in the sub-junior boys' football tournament.
फुटबाल प्रतियोगिता
आगरा। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रादेशिक सब-जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें आगरा, बरेली, वाराणसी, बस्ती, आजमगढ़ और प्रयागराज ने अपने-अपने मैच जीते। 7 से 14 सितंबर तक चलने वाली इस स्पर्धा में 18 मंडल, स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ और सैफई सहित कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन

फुटबॉल प्रतियोगिता का पहला मैच वाराणसी और झांसी के बीच खेला गया इसमें वाराणसी ने झांसी को 12-0 से शिकस्त दी। टीम की ओर से तनुष पाल ने 4 और एमडी रजा ने 2 गोल किए। दूसरे मैच में बस्ती ने सहारनपुर को 8-0 से हराया। आदित्य ने हैट्रिक बनाते हुए 3 गोल और शशांक त्रिपाठी ने 2 गोल किए। तीसरे मैच में मेजबान आगरा मंडल ने चित्रकूट को 6-0 से हराया। आगरा के हरमन सिंह ने 4 शानदार गोल किए, जबकि स्वास्तिक ढाका और आरव बघेल ने 1-1 गोल किए। प्रयागराज ने अयोध्या को 6-0 से, बरेली ने मिर्जापुर को 4-1 से हराया। आजमगढ़ ने देवीपाटन को 4-0 से पराजित किया। संचालन हरदीप सिंह ने किया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ एत्मादपुर विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा और आगरा फुटबॉल संघ के अध्यक्ष बिल्लू चौहान ने किया। इस दौरान यूपी फुटबॉल संघ की ओर से नामित पर्यवेक्षक अजीत सिंह (कानपुर), पूर्व क्रीड़ाधिकारी एसएस चौहान, अंतरराष्ट्रीय रेफरी देबोजीत यादव और पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विनोद कनौजिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed