फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Several days old dead body of a young man found in Gangsi canal

Agra News: गांगसी नहर में मिला किसी युवक का कई दिन पुराना शव

Sat, 01 Jun 2024 12:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 01 Jun 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Several days old dead body of a young man found in Gangsi canal
करहल। थाना कुर्रा क्षेत्र में जोगपुर के पास गांगसी नहर में शुक्रवार की सुबह एक युवक का कई दिन पुराना शव मिला। सूचना पर सीओ करहल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी की। शव की पहचान नहीं होने के चलते जिला मुख्यालय स्थिति मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन

कुर्रा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव जोगपुर के पास गांगसी नहर से कटे रजबहा में एक शव पड़ा देखा। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद सीओ करहल संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को बाहर निकाला। शव किसी युवक का था, जो कि करीब 7-8 दिन पुराना लग रहा है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक की टीम ने जांच के लिए नमूने एकत्र किए। आसपास के लोगों से भी सीओ ने जानकारी ली। सीओ ने बताया कि फोरेंसिक की टीम ने डीएनए जांच के लिए सैंपल लिए हैं। पहचान को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed